मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना लागू हुई, मिलेगा 10 लाख का बीमा कवर

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना | Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana | chiranjeevi.rajasthan.gov.in | मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत आवेदन | chiranjeevi durghatna bima yojana in hindi |

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 बजट में मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना को शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना से माध्यम से राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधित सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी| इस योजना के अंतर्गत से राज्य के गरीब और असहाय लोगों को सरकार द्वारा निशुल्क इलाज का लाभ दिया जाएगा।

Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana Rajasthan के तहत यदि राज्य के किसी नागरिक की दुर्घटना के कारण मृत्यु हो जाती है या घायल हो जाता है, तो ऐसी स्थिति में सरकार द्वारा पात्र नागरिक को 10 लाख रुपये तक के निःशुल्क दुर्घटना बीमा कवर का लाभ प्रदान किया जाएगा। ताकि प्रदेश के सभी नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा सके।

इस लेख के माध्यम से हम Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे तो यदि आप इस योजना से संबंधित जानकारी जानना चाहते है और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें|

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना
मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना 2023

वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के गरीब नागरिकों और चिरंजीवी कार्ड धारक परिवार को दुर्घटना में घायल या मृत्यु होने पर बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत राज्य के नागरिकों को 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा क्लेम मिलेगा।

इसके अलावा चिरंजीवी कार्ड धारक परिवार का जनाधार कार्ड लिंक होने पर ही दुर्घटना बीमा क्लेम का भुगतान किया जाएगा। चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा का पंजीकरण 1 वर्ष के लिए किया जाएगा। 1 साल के बाद आपको दुर्घटना बीमा का नवीनीकरण कराना होगा। बीमा का लाभ उठाने के लिए आवेदक को पहले अपना पंजीकरण कराना होगा। जिसके बाद 90 दिन के अंदर क्लेम का भुगतान कर दिया जाएगा।

लेख का विषय Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana
शुरू की गई राजस्थान सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य के कमजोर वर्ग के गरीब नागरिकों को और चिरंजीवी परिवार के सदस्य
लाभ 10 लाख का दुर्घटना बीमा कवर
अधिकारिक वेबसाइट chiranjeevi.rajasthan.gov.in

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना के माध्यम से चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े परिवारों को निशुल्क बीमा उपलब्ध कराया जाएगा।
  • चिरंजीवी बीमा योजना के अंतर्गत दुर्घटना होने के कारण अपंग होने, मृत्यु होने या घायल होने पर 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।
  • दुर्घटना में मौत या क्षति की राशि एसडीआरएफ मुख्यमंत्री सहायता कोष की राशि को मिलाकर 10 लाख रुपए तक प्रदान की जाएगी।
  • दुर्घटना बीमा क्लेम का भुगतान प्राप्त करने के लिए चिरंजीवी कार्ड धारक परिवार को जन आधार कार्ड लिंक कराना होगा।
  • आपको इस योजना के तहत दावे का भुगतान 90 दिन के अंदर किया जाएगा।
  • राज्य के गरीब नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर आसानी से अपना इलाज करा सकेंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत आप एक से अधिक क्लेम राशि प्राप्त नहीं कर सकते हैं।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पहले आप को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़ना होगा।
  • आप मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से लाभ प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Mukhyamantri Nishulk Dava Yojana Rajasthan एप्लीकेशन फॉर्म, ऑनलाइन आवेदन

अपंग होने पर बीमा कवर मिलेगा

  • राजस्थान सरकार द्वारा लागू की गई Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana के तहत दिव्यांग होने की स्थिति में अलग-अलग बीमा कवर दिया जाएगा।
  • एक हाथ एक पेड़ या एक आंख पर 1.5 लाख रुपए का बीमा कवर का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • दोनों हाथों या दोनों पैर या दोनों आंखें, एक हाथ एक पैर या एक हाथ एक आंख या एक पैर एक आंख की क्षति होने पर 3 लाख रुपए का बीमा कवर मिलेगा।

किस तरह की दुर्घटना मृत्यु पर बीमा कवर मिलेगा?

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत राज्य के नागरिकों को 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर निम्नलिखित दुर्घटना पर प्रदान किया जाएगा:-

  • आग में जलने कारण होने वाली क्षति या मौत
  • पानी में डूबने पर क्षति या मौत होने पर मिलेगा बीमा कवर।
  • बिजली के झटके कारण होने वाली क्षति या मौत पर कवर मिलेगा।
  • रोड रेल, वायु दुर्घटना में क्षति या मौत होने पर मिलेगा बीमा कवर का लाभ।
  • मकान ढहने पर होने वाली क्षति या मौत होने की स्थिति में बीमा कवर मिलेगा।
  • रसायनिक द्रवों केमिकल छिड़काव के कारण मौत या क्षति होने पर बीमा कवर।
  • ऊंचाई से गिरने या ऊंचाई से कोई वस्तु ऊपर आ गिरने पर क्षति या मौत होने पर बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।
  • हत्या का प्रयास, हत्या या आत्महत्या अथवा आत्महत्या का प्रयास करने की स्थिति में बीमा कवर का लाभ नहीं मिलेगा।

दूसरे क्लेम पर कटेगी राशि

  • यदि मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत 1 व्यक्ति की मौत किसी दुर्घटना में होती है तो ऐसी स्थिति में 5 लाख रुपए का बीमा कवर दिया जाएगा।
  • परिवार में एक से अधिक की मौत होने पर इस योजना के तहत अधिकतम 10 लाख रुपए का बीमा कवर मिलेगा।
  • 1 साल के भीतर एक से अधिक बीमा क्लेम 10 लाख से अधिक भुगतान नहीं किया जाएगा।
  • दूसरी दुर्घटना क्लेम की राशि प्राप्त करने के लिए पहले ली गई राशि 10 लाख से कम होनी चाहिए।
  • दुर्घटना मौत या घायल की राशि SDRF और मुख्यमंत्री सहायता कोष की राशि को मिलाकर 10 लाख तक दी जाएगी।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिक इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • चिरंजीवी कार्ड धारक परिवार का जनाधार कार्ड बैंक से लिंक होना चाहिए।
  • एक परिवार में दो या दो से अधिक मौत होने की स्थिति में 10 लाख रुपए का ही बीमा मिलेगा।
  • डॉक्टर की गलती से या शराब या नशीली दवा पीने से बीमा कवर का लाभ नहीं मिलेगा।
  • सांप के डसने से मौत होने पर बीमा क्लेम के लिए पात्र नहीं होंगे।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • चिरंजीवी कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत आवेदन कैसे करें?

Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana के लिए आवेदन करने के लिए निचे दिए गए चरणों का पालन करें:-

  • सबसे पहले मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।

  • होम पेज पर योजना का विवरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने एक नया फेसबुक जाएगा।
  • अब इस पेज पर SSO ID के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • नए पेज पर अपनी एसएसओ आईडी दर्ज करनी होगी।
  • अंत में रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना से संबंधित प्रश्न उत्तर

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना क्या है?

राजस्थान में यह योजना लागू हो गई है| इसमें राज्य सरकार की ओर से बीमा कवर की राशि पांच लाख रुपए से बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दी गई है| इसमें यह प्रावधान किया गया है कि एक व्यक्ति की मौत पर पांच लाख रुपए देय होंगे| दो या अधिक लोगों की मौत पर 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा क्लेम मिलेगा|

चिरंजीव दुर्घटना बीमा योजना के लिए कैसे आवेदन करें?

चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया हमने अपने उपरोक्त लेख में बता दी है आवेदन प्रक्रिया जानने के लिए आप इस लेख को अंत तक पढ़ें|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top