Haryana Free Laptop Yojana Application Form | फ्री लैपटॉप योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन| हरियाणा फ्री लैपटॉप योजना लाभार्थी सूची| Haryana Free Laptop Yojana Form| Haryana free laptop Yojana Registration | हरियाणा मुफ्त लेपटॉप वितरण योजना आवेदन
Haryana Free laptop Yojana- हरियाणा सरकार द्वारा एक बार फिर राज्य में पढने वाले प्रतिभावान मेधावी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप योजना 2021 के अंतर्गत लैपटॉप प्रदान करने जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 2020-2021 सत्र के लिए मुफ्त लैपटॉप वितरण योजना की घोषणा कर दी है। इस योजना के तहत, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड उन लोगों को मुफ्त लैपटॉप देगा, जिन्होंने 10 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इस योजना के अंतर्गत 2016-17, 2017-18 और 2018-19 तथा 20-21 सत्र के लिए 10वीं में 90%से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को लाभान्वित किया जायेगा।
इस बार मुफ्त प्रदान करने के लिए 500 छात्रों का चयन किया जायेगा जिसमे सभी श्रेणी के छात्रों का शामिल किया गया है। सभी लाभार्थी छात्र-छात्राओं को विद्यालय द्वारा अवगत कराया जायेगा।
Highlights Haryana Free Laptop Yojana 2021 | |
आर्टिकल | हरियाणा फ्री लैपटॉप योजना |
उद्देश्य | शिक्षा को प्रोत्साहन प्रदान करना |
राज्य | हरियाणा |
लाभार्थी | राज्य के छात्र |
वर्ष | 2021 |
![[Yojana]Haryana Free laptop Yojana 2021 | हरियाणा मुफ्त लैपटॉप वितरण योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 Haryana Free laptop Yojana](https://yojanasarkari.in/wp-content/uploads/2019/12/haryana.jpg)
हरियाणा मुफ्त लैपटॉप योजना के उद्देश्य
हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत राज्य में बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट लिस्ट में आने वाले छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप प्रदान करना है। जिसके अंतर्गत राज्य के 500 छात्र -छात्रों को मुफ्त लेपटॉप प्रदान किये जायेंगे। छात्रों को लैपटॉप के माध्यम से अपनी पढ़ाई पूरी करने में आसानी होगी। कोरोना के चलते पुरे देश में स्कूल बंद है, तथा ऑनलाइन क्लास के माध्यम से ही पढ़ाई हो रही है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के छात्रों को शिक्षा के प्रति जागरूक तथा प्रोत्साहित करना है। जिन विद्यार्थियों का नाम हरियाणा मुफ्त लैपटॉप योजना लाभार्थी सूची में आएगा, उन सभी को इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा हरियाणा सरकार इस योजना के लिए जल्द ही ऑनलाइन पोर्टल को लांच करेगी।
छात्र-छात्राओं या उनके अभिभावकों के मोबाइल नंबर उनके विद्यालय से लिए जाएंगे। लेकिन कुछ अभिभावकों के नंबर उपलब्ध नहीं हैं, इसे देखते हुए सेकेंडरी शिक्षा निदेशक ने निर्देश दिए हैं कि मोबाइल पर फोन करने के अलावा पुरस्कृत किए जाने वाले सभी छात्रों को उनके स्थायी पते पर भी लैपटॉप मिलने की सूचना दी जाएगी। ताकि वह कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपना पुरस्कार ग्रहण कर सकें। हरियाणा का शिक्षा विभाग इस योजना का कार्यान्वन के लिए बीपीएल छात्रों की भी सूची तैयार करेगा और सभी समुदायों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों को – जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रूपये या इससे कम है इसकी भी पुष्टि करेगा।
Haryana Free laptop Yojana के लाभ
- इस योजना का लाभ 10 वीं और 12 वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को प्रदान किया जायेगा।
- इस योजना के अंतर्गत मुफ्त लैपटॉप प्रदान करने के लिए सर्कार 500 छात्रों का चयन करेगी।
- योजना में सभी श्रेणी में से सौ छात्र और छात्राओं का चयन किया जायेगा।
![[Yojana]Haryana Free laptop Yojana 2021 | हरियाणा मुफ्त लैपटॉप वितरण योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2 मुफ्त लैपटॉप वितरण योजना news](https://yojanasarkari.in/wp-content/uploads/2019/12/laptop.jpg)
हरियाणा मुफ्त लैपटॉप योजना लाभार्थियों की श्रेणियाँ
- सभी जाति, धर्म, समुदाय से सबंध रखने वाले पहले 100 मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरण किया जायेगा।
- योजना के लिए लाभार्थियों का चयन 10वीं की वार्षिक परीक्षा में अंको के आधार पर किया जायेगा।
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए दी गोई श्रेणी के अनुसार लैपटॉप का वितरण किया जायेगा।
युवा नौकरी प्रोत्साहन योजना की जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करे।
श्रेणी | लैपटॉप |
10 वीं राज्य बोर्ड परीक्षाओं के पहले 100 टॉपर्स (जाति, लिंग या आय सीमा के बिना) | 100 |
सामान्य श्रेणी के 100 लड़कियां | 100 |
अनुसूचित श्रेणी (SC) से 100 लड़के | 100 |
अनुसूचित श्रेणी (SC) से 100 लड़कियां | 100 |
बीपीएल श्रेणी से (गरीबी रेखा से नीचे) 100 छात्र | 100 |
हरियाणा मुफ्त लैपटॉप योजना पात्रता मानदंड
योजना का लाभ लेने के लिए सभी आवेदकों को निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होगा:-
- हरियाणा का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
- परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- केवल 10वी कक्षा में मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले छात्र ही इस योजना का लाभ ले पाएंगे।
Haryana Free laptop Yojana आवश्यक दस्तावेज
हरियाणा मुफ्त लैपटॉप योजना के लिए निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्र करना होगा।
- आधार कार्ड
- पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
- 10वी कक्षा की मार्कशीट
- गरीबी रेखा से नीचे वालो के लिए बीपीएल राशन कार्ड
![[Yojana]Haryana Free laptop Yojana 2021 | हरियाणा मुफ्त लैपटॉप वितरण योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 3 मुफ्त लैपटॉप वितरण योजना news](https://yojanasarkari.in/wp-content/uploads/2019/12/laptop1.jpg)
हरियाणा मुफ्त लैपटॉप योजना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म
मुफ्त लैपटॉप योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए सरकार समर्पित पोर्टल लॉन्च कर सकती है । हरियाणा में मुफ्त लैपटॉप योजना के पंजीकरण की शुरुआत और अंतिम तिथि अभी भी अंतिम रूप से नहीं दी गई है। जैसे ही आवेदन / पंजीकरण के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए जाते हैं, हम आपको सूचित करेंगे।
Note-हमारी इस वेबसाइट का उद्देश्य आप तक सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओ की जानकारी पहुँचाना है। अगर आपको ये जानकारी सही लगे तो दूसरो के साथ भी साँझा कीजिये। कोई त्रुटि हो तो हमे जरूर बताए।
हरियाणा फ्री लैपटॉप योजना क्या है?
हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मेधावी छात्रों को फ्री लैपटॉप वितरण योजना की शुरुआत की गई है।