Haryana Antodaya Saral Portal Registration | हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल रजिस्ट्रेशन | saralharyana.gov.in | Saral Haryana Portal Registration
हरियाणा की राज्य सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एकल सेवा वितरण प्लेटफॉर्म शुरू की है जिसका नाम है अंत्योदय सरल पोर्टल। यह पोर्टल सभी सरकारी विभागों को डिजिटल बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल पोर्टल के तहत राज्य के सभी विभागों के 480+ सेवाओं को कवर किया गया है। पोर्टल पर आप किसी भी योजना या सेवा के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं और आवेदन पत्र की स्थिति को आसानी से जांच सकते हैं।
अंत्योदय सरल पोर्टल सरकार और नागरिकों के बीच पारदर्शिता प्रदान करता है। यह ऑनलाइन सेवा आवेदन की मंजूरी के समय को कम करेगा। राज्य के सभी लोग राशन कार्ड, डेयरी लोन, पेंशन आदि सहित सभी योजनाओं और सेवाएं की सूची पीडीएफ फॉर्मेट में सरल हरियाणा पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। राज्य का कोई भी नागरिक हरियाणा सरल अंत्योदय पोर्टल का लाभ उठा सकता है।
हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल के उद्देश्य 2023
- राज्य सरकार द्वारा सभी सरकारी विभागों को डिजिटल बनाना है।
- राज्य के लोगो को सरकारी योजनाओ और सेवाओं का लाभ डिजिटल तरीके से आसानी से पहुँचाना है।
- अंत्योदय सरल पोर्टल डिजिटल इंडिया के कागज रहित और कैशलेस सेवा / स्कीम डिलीवरी के मॉडल को आगे बढ़ाता है।
- सरल पोर्टल के ज़रिये सरकार और राज्य के नागरिको के बीच पारदर्शिता आएगी।
हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल के लाभ
- नागरिक सेवाओं / योजनाओं का पूर्ण डिजिटलीकरण।
- कोई भी आसानी से सेवाओं के लिए आवेदन कर सकता है।
- पोर्टल सरकार और नागरिकों के बीच पारदर्शिता का कार्य करता है।
- वर्तमान राज्य सरकार की योजना के सभी विवरणों की जांच करना आसान है।
- किसी भी योजना का लाभ कभी भी लिया जा सकता है।
- सेवा अनुरोधों की स्थिति पर नज़र रखेगा।
- सेवाओं / योजनाओं की समय पर डिलीवरी।
- आसानी से सेवाओं का आनंद ले सकते है।
हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल के तहत सेवाएं
निवासी प्रमाण पत्र (राजस्व/ Revenue) | नया राशन कार्ड (खाद्य और आपूर्ति) जारी करना |
नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन (यूडीएचबीवीएन/ UDHBVN) | वृद्धावस्था सम्मान भत्ता (सामाजिक न्याय और अधिकारिता/ Social Justice and Empowerment) |
डीलर प्वाइंट पंजीकरण (परिवहन/ Transport) | डॉ अंबेडकर मेधावी छात्र योजना (SCBC का कल्याण / Welfare of SCBC) |
आय प्रमाण पत्र (राजस्व/ Revenue) | साइकिल योजना (BOCW – Labour) |
विवाह पंजीकरण (शहरी स्थानीय निकाय) | सूक्ष्म पोषक उर्वरक (कृषि) |
हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल रजिस्ट्रेशन कैसे करे?
- सबसे पहले हरियाणा की सरल हरियाणा की वेबसाइट पर जाएं – सरल हरियाणा
- यदि आप रजिस्टर्ड यूजर नहीं है तो आपको “New user? Register Here” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।

- आपके सामने 1 पेज खुलेगा।
- यहाँ आपको अपना नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर, पासवर्ड और अपना स्टेट डाले।
- इसके बाद कॅप्टचा कोड डाल कर Validate पर क्लिक करे।

- इसके बाद आपके मोबाइल और ईमेल पर OTP जाएगा।
- OTP भरकर सबमिट कर दीजिये।
- आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
सरल पोर्टल पर लॉगिन कैसे करे?
- सबसे पहले हरियाणा की सरल हरियाणा की वेबसाइट पर जाएं – सरल हरियाणा
- अपना यूजरनाम और पासवर्ड डाले।
- कॅप्टचा डाल के सबमिट पर क्लिक करे।
स्टेटस चेक
- सबसे पहले हरियाणा की सरल हरियाणा की वेबसाइट पर जाएं – सरल हरियाणा
- Track Your Application पर क्लिक करे।

- यहाँ आप Department & Service को चुने और फिर Application Reference ID डालकर Check Status के बटन पर क्लिक करे।
- अब आपके सामने आवेदन पत्र की ऑनलाइन स्थिति आ जाएगी।
स्टेटस चेक एसएमएस के माध्यम
आवेदन को ट्रैक करने के लिए आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर से 77382-99899 पर SMS भेजें:
SARAL <स्पेस> एप्लीकेशन आईडी ।
हेल्पलाइन नंबर
Toll Free Number- 18002000023 (सुबह 7 से रात के 9 बजे तक),
Website- http://saralharyana.gov.in
योजना से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर (FAQ)
सरल पोर्टल पर क्या क्या सुविधाएं उपलब्ध हैं?
सरल पोर्टल पर कौन पंजीकरण कर सकता है?
पंजीकरण करने के लिए क्या क्या जानकारी देनी होगी?
Note -हमारी इस वेबसाइट का उद्देश्य आप तक सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओ की जानकारी पहुँचाना है। अगर आपको ये जानकारी सही लगे तो दूसरो के साथ भी साँझा कीजिये। कोई त्रुटि हो तो हमे जरूर बताए।