Ekosh Pay Slip CG 2023 ऑनलाइन वेतन पर्ची डाउनलोड कैसे करें?

ekosh cg pay slip | ekosh online cg | ekosh online cg bill status | ekosh online. cg. nic. in/employee | cg ekosh online chhattisgarh | Chhattisgarh salary slip official website | Cg salary slip official website

Ekosh Pay Slip CG:-

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य सरकारी कर्मचारियों को सैलरी स्लिप के बारे में जानकारी देने के लिए एक वेब पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल का नाम E- Kosh Online Portal है। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारी इस पोर्टल के माध्यम से अपने वेतन, भत्ते और अन्य भुगतान की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। संचालनालय कोष लेखा और पेंशन छत्तीसगढ़ विभाग इस ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल का संचालन करता है। सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारी इस पोर्टल के माध्यम से अपनी CG Employee Salary Slip को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम हम Chhattisgarh Employee Salary Slip 2023 से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे| यदि आप छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारी है और अपनी सैलरी स्लिप से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें|

Ekosh Pay Slip CG

Ekosh Pay Slip CG 2023

छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी कर्मचारी e-Kosh Online Portal पर अपनी वेतन स्लिप देख सकते हैं। कर्मचारी चाहें तो Chhattisgarh Employee Salary Slip Download भी कर सकते हैं। इस पोर्टल से राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी अपनी सैलरी स्लिप को घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हैं। इससे उन्हें अपनी वेतन पर्ची से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए सरकारी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। वो आसानी से अपने कंप्यूटर या मोबाइल से सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस पोर्टल पर अपनी सैलरी स्लिप देखने के लिए कर्मचारी को पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं होगी। क्योंकि कर्मचारियों को विभाग से ही लॉगिन/यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होता है छत्तीसगढ़ एम्प्लॉयी सैलरी स्लिप और अन्य विवरण उसी यूजर आईडी और पासवर्ड से प्राप्त किए जा सकते हैं।

लेख का विषय  Chhattisgarh Employee Salary Slip
पोर्टल का नाम e-Koshonline
लाभार्थी राज्य के सरकारी कर्मचारी
उद्देश्य ऑनलाइन वेतन की सुविधा प्रदान करना
Ekosh Online Pay Slip Official Website ekoshonline.cg.nic.in

CG Ekosh Online Portal शुरू करने का उद्देश्य

Ekosh Online Pay Slip Portal शुरू करने का उदेश्य छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारिओं को इस पोर्टल के माध्यम से अपने वेतन, भत्ते और अन्य भुगतान की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाना है| इससे समय की बचत होगी और कर्मचारी को अपनी वेतन पर्ची से जुडी किसी भी जानकरी के लिए यहाँ-वहाँ चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे। वह खुद सरल तरीके से पोर्टल पर जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और इसका लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

Cg Online Salary Slip के लाभ

  • Employee Salary Slip Cg देखने के लिए अब सरकारी कर्मचारियों को किसी भी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है।
  • कर्मचारियों को लॉगिन आईडी जोकि उनका एम्प्लोयी कोड भी होता है और पासवर्ड ( कर्मचारी की जन्मतिथि ) की मदद से वो अपनी वेतन पर्ची देख और निकाल सकते हैं।
  • वेतन पर्ची के माध्यम से कर्मचारी विभाग से लिए गए अपने लोन और मेडिकल क्लेम के अलावा आयकर व अन्य कटने वाले टैक्स के बारे में भी जान सकते हैं।
  • Employee Salary Slip से कर्मचारी एचआरए , बोनस व अन्य भत्ते के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • अब सब कुछ डिजिटल हो जाएगा क्योंकि सब कुछ इंटरनेट पर होगा। साथ ही, अब रख-रखाव और कागजी कार्यवाही को कोई समस्या नहीं होगी। और सभी जानकारी डिजिटल फॉर्म में सुरक्षित रहेगी।

E-Kosh Online Portal पर उपलब्ध सेवाएं

Ekosh Online Pay Slip Portal पर उपलब्ध सुविधाएं निम्न प्रकार है:-

  • कार्मिक सम्पदा (ई-कर्मचारी)
  • ई-पेरोल
  • ई-बजट
  • पेंशन
  • एम्प्लोयी कार्नर
  • मिनिस्टर पे-रोल
  • कंट्रीब्यूटरी पेंशन स्कीम
  • ई-रिफंड
  • ई-लोकसेवा
  • फण्ड ड्रावल सिस्टम
  • वेंडर पैमेंट सिस्टम
  • ऑनलाइन GPF फाइनल
  • BCO रेकन्सीलेशन बिंद AG
  • ट्रेज़री लॉगिन
  • ई-बिल
  • ई-चालान

Chhattisgarh Employees Salary Slip 2023 Download कैसे करें?

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ की e-Kosh Online की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर Online System के अंतर्गत Employee Corner के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर अपना यूजर ID, पासवर्ड और कैप्चा कोड को भरना होगा|
  • इसके बाद लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आपके सामने डैशबोर्ड खुल जायेगा।
  • यहाँ पे-स्लिप/सैलरी स्लिप पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आप जिस महीने की सैलरी स्लिप देखना चाहते है उसे सेल्क्ट करना होगा|
  • क्लिक करने के बाद सैलरी स्लिप से जुडी सभी जानकारियों स्क्रीन पर खुल जाएगी|
  • यदि आपको जरुरत है तो आप इसे डाउनलोड भी कर सकते है।

भूले पासवर्ड को रिकवर कैसे करें?

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ e-Kosh Online की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर Online System के अंतर्गत Employee Corner के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर पासवर्ड पता नहीं होने की स्थिति में यहां क्लिक करें – Click Here का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर अपना Employee Code भरना होगा।
  • एम्पलॉयी कोड भरते ही आपका नाम निर्धारित स्थान पर आ जाएगा।
  • इसके बाद आपको Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी नंबर को निर्धारित स्थान पर भरना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना पासवर्ड, कर्मचारी कोड और जन्म दिनांक आदि दिखाई देगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से अपना पासवर्ड फिर से प्राप्त कर सकते हैं।

हमारी साइट पर अन्य महत्वपूर्ण लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top