Dhan Kharid Chhattisgarh 2024: छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होगी ₹3100 से धान खरीद

Dhan Kharid Chhattisgarh:-

छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिज्ञा को पूरा करना शुरू किया है। अब राज्य में धान उत्पादन का दायरा बढ़ाने के लिए Krishak Unnati Yojana शुरू किया गया है, जो किसानों को धान खरीदने पर बोनस देने का वादा करता है। साय सरकार छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के दौरान राज्य के किसानों से 3100 रुपए प्रति कुंतल की दर से धान खरीदने का वादा किया था। इस लेख के माध्यम से हम 3100 रुपए cg dhan kharid से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। किसानों को बोनस कितना मिलेगा? और किसानों से अधिकतम कितनी क्विंटल धान खरीदी की जाएगी। साथ ही हम बताएंगे कि पहले से कितना ज्यादा लाभ किसानों को धान विक्रय पर मिलेगा। यदि आप इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें|

Dhan Kharid Chhattisgarh

3100 Dhan Kharid Chhattisgarh 2024

भाजपा सरकार ने अपने चुनावी वादे के अनुरूप छत्तीसगढ़ में किसानों से 3100 रुपए प्रति कुंतल की दर से धान खरीदने का फैसला किया है। राज्य के किसानों से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 3100 रुपये में धान खरीदने की अनुमति दी है। भूपेश बघेल सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू की थी, जो किसानों को एमएसपी पर धान खरीदने के बाद बोनस के रूप में देता था। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भी किसानों को बोनस देने वाली कृषक उन्नति योजना शुरू की है। एमएसपी पर धान खरीदने की गारंटी देते हुए राज्य सरकार इस योजना के तहत किसानों को बोनस के रूप में अतिरिक्त धन देगी। छत्तीसगढ़ राज्य के किसान सरकार को बिना किसी समस्या के अपने धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बेच सकेंगे।

लेख का विषय Chhattisgarh 3100 Rs Dhan Kharid
योजना का नाम कृषक उन्नति योजना
शुरू की गई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा
संबंधित विभाग खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
लाभार्थी राज्य के किसान
लाभ धान खरीद राशि 3100 रुपए प्रति क्विंटल
उद्देश्य किसानों से धान की खरीद कर अतिरिक्त राशि बोनस के रूप में प्रदान करना
राज्य की आधिकारिक वेबसाइट cgstate.gov.in

कितना मिलेगा किसानों को बोनस

खरीफ सीजन 2023-24 में केंद्र सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। छत्तीसगढ़ सरकार अपने चुनावी वादे के अनुरूप किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने को तैयार है। MSRP पर धान खरीदने के बाद सरकार किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत बोनस के रूप में 970 रुपए की बकाया राशि देगी।

आपको बता दें कि चुनाव के दौरान साय सरकार ने किसानों से वादा किया था कि सरकार बनने पर राज्य के प्रत्येक किसान से 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदेगी। सरकार ने अपने वादे को पूरा करने के लिए घोषणा की है कि Cg Krishak Unnati Yojana के तहत प्रत्येक किसान को एक एकड़ पर उगाई गई धान की एमएसपी पर 19,257 रुपए का बोनस भी मिलेगा।

पहले से 23 हजार रुपए ज्यादा किसानों को मिलेगा लाभ

साय सरकार ने इस साल अपने चुनावी वादे के अनुरूप 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। सरकार इसके लिए किसानों को एमएसपी पर धान खरीदने के लिए लगभग 40 हजार करोड़ रुपए देगी। पिछली सरकार ने एमएसपी पर प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान किसानों से खरीदा था। इस सीमा को साय सरकार ने 21 क्विंटल कर दिया है। 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदने पर किसानों को प्रति एकड़ 23,355 रुपये का अधिक लाभ मिलेगा। मोदी की गारंटी लागू होने से किसानों को अब प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के लिए 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 65,100 रुपए मिलेंगे। जो पहले की तुलना में 23,355 रुपए अधिक है।

कृषक उन्नति योजना के लाभ एवं विशेषताएं

Krishak Unnati Yojana Cg Benefits इस प्रकार हैं:-

  • Chhattisgarh Krishak Unnati Yojana के माध्यम से किसानों को धान का सही मूल्य भुगतान किया जाएगा और धान का भुगतान एक बार में किया जाएगा।
  • 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीद पर इस योजना से किसानों को 3100 रुपये मिलेंगे।
  • धान खरीद की राशि सीधे किसान के बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से किसानों के आमदनी में सुधार होगा।
  • सरकार द्वारा खरीदा गया धान का पैसा किसानों को देने के लिए प्रत्येक पंचायत में नगदी आहरण काउंटर बनाए जाएंगे।
  • कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसान अपनी फसल को मूल्य पर बेच सकेंगे बिना किसी परेशानी के।

मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए

मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी न होने के लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही, सभी खरीदी कंद्रों में पर्याप्त और बेहतर इंतजाम करने के लिए निर्देश भी जारी किए गए हैं। छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप धान की खरीद पर 25 दिसंबर को अटल जयंती के अवसर पर 2 साल के बकाया बोनस राशि के रूप में 3716 करोड़ 38 लाख 96 हजार रुपए का भुगतान किया जाएगा।

26 लाख 86 हजार किसानों ने कराया पंजीयन

छत्तीसगढ़ में पिछले नवंबर से एसपी पर किसानों से धान खरीदना शुरू हो गया है। नई सरकार के गठन के बाद, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने 21 क्विंटल प्रति एकड़ की अधिकतम धान खरीद की सीमा लगाई है। इसके अलावा, 21 क्विंटल की सीमा का लाभ भी किसानों को मिलेगा जो पहले एमएसपी पर अपनी धान बेच चुके हैं। राज्य में एमएसपी पर धान बेचने के लिए 26 लाख 86 हजार किसान पंजीकृत हैं। 33 लाख 15 हजार हेक्टेयर पंजीकृत धान की जमीन है अब तक, लगभग 9.25 लाख किसानों ने 42.20 लाख मीट्रिक टन धान एमएसपी पर बेच दिया है।

पात्रता मानदंड

  • आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक को पेशे से किसान होना चाहिए|
  • धान की खेती करने वाले
  • किसान धान की खेती करने वाला होना चाहिए|
  • आवेदक किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जमीन दस्तावेज
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर

कृषक उन्नति योजना 2024 आवेदन कैसे करें?

छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के किसानों से 3100 Rs Dhan Kharid Chhattisgarh की अनुमति दे दी है। लेकिन Cg Krishak Unnati Yojana 2024 Online Apply करने के लिए अभी किसानों को थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि छत्तीसगढ़ सरकार ने योजना के लिए आवेदन करने के लिए अभी कोई आधिकारिक वेबसाइट नहीं बनाई है जैसे ही सरकार आधिकारिक वेबसाइट को शुरू करेगी, हम इस लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे| कि कैसे आप कृषक उन्नति योजना में आवेदन करके 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से सरकार को अपना धान बेच सकते हैं।

अन्य महत्वपूर्ण लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top