Ayushman Mitra Online Registration:-
आयुष्मान भारत योजना, जो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने शुरू की है, करोड़ों भारतीयों को मुफ्त चिकित्सा उपचार प्रदान करती है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लोग आयुष्मान भारत योजना का लाभ आसानी से ले सकते हैं। आयुष्मान योजना में इलाज करने के लिए सरकार से गोल्डन कार्ड मिलता है। भारत सरकार ने आयुष्मान योजना के बारे में जानकारी देने के लिए आयुष्मान मित्र की शुरुआत की है। जो स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करेंगे। अब आयुष्मान मित्रों का चयन किया जा रहा है।
देश का कोई भी युवा आयुष्मान मित्र बन सकता है और केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी और सरकारी अस्पतालों में 15 हजार से 30 हजार रुपये प्रति महीने कमा सकता है। यदि आप भी Ayushman Mitra बनना चाहते हैं और इससे संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें|
Ayushman Mitra Online Registration 2024
आयुष्मान योजना के तहत भारत सरकार ने एक लाख आयुष्मान मित्रों को सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती करने का लक्ष्य रखा है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा बड़ी संख्या में आयुष्मान मित्रों की नियुक्ति की जा रही है, जो लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हैं। भारत में युवा आयुष्मान भारत योजना का हिस्सा बनने और नौकरी पाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। 12 वीं पास युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर है। सरकार ने प्रत्येक जिले स्तर पर आयुष्मान मित्रों को रखा है। आयुष्मान मित्रों की नियुक्ति की जा रही है ताकि आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के कार्ड को आसानी से बनाया जा सके। यह योजना देश के बेरोजगार युवाओं के लिए बहुत लाभवंतित होगी|
लेख का विषय | Ayushman Mitra |
शुरू की गई | भारत सरकार द्वारा |
लाभार्थी | देश के युवा |
उद्देश्य | आयुष्मान भारत से संबंधित जानकारी प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | pmjay.gov.in |
pmjay.gov.in ayushman mitra का उद्देश्य
आयुष्मान मित्र का मुख्य लक्ष्य, केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत जो गरीबों और वंचितों को इलाज देने के लिए बनाई गई है के बारे में जानकारी देना है| और उन लोगों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ना, ताकि गरीबों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल सके। साथ ही, pmjay.gov.in ayushman mitra की सहायता से आयुष्मान भारत अभियान के बारे में जानने और उससे जुड़ने के लिए देश भर के अन्य लोगों को प्रेरित किया जा सकता है। जिससे हर व्यक्ति को स्वास्थ्य बीमा का सही लाभ मिल सके।
आयुष्मान मित्र के कार्य
- प्रधानमंत्री की आयुष्मान भारत योजना का प्रचार आयुष्मान मित्र करेंगे।
- मरीजों की सुविधा के लिए विकसित सॉफ्टवेयर पर काम करेंगे। इसके लिए भी उन्हें प्रशिक्षण मिलेगा।
- अस्पताल या निकटतम सीएससी से आयुष्मान कार्ड बनाने में सहायता करना।
- अस्पताल में मरीज को इलाज कराने में मदद करेंगे।
- सभी कागजी कामों में मरीजों की मदद करनी होगी।
- आयुष्मान मित्र को QR कोड के माध्यम से मरीजों की पहचान की पुष्टि करनी होगी।
- इसके बाद जानकारी बीमा कंपनी को भेजनी होगी|
Ayushman Mitra के लिए पद
- नर्स
- स्टाफ
- डॉक्टर
- फर्मिस्ट
- वार्ड बॉय
- टेक्निशियन
- पैरामेडिकल स्टाफ।
मुख्य बिंदु
- करीब एक लाख आयुष्मान मित्रों को सरकारी और निजी अस्पतालों में लगाने का लक्ष्य है।
- आने वाले पांच वर्षों में केंद्र सरकार 10 लाख रोजगार के अवसर बनाना चाहती है।
- आयुष्मान सहयोगी को प्रतिमाह 15,000 से 30,000 रुपये मिलेंगे।
- प्रत्येक मरीज पर आयुष्मान मित्र को पचास रुपये का इनसेंसेटिव भी दिया जाएगा।
- स्वास्थ्य मंत्रालय और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में एक लाख सहयोगियों की भर्ती का अनुबंध है।
- इस वर्ष 20,000 आयुष्मान सहयोगी नियुक्त होंगे।
- पहले चरण में लगभग 10,000 आयुष्मान मित्रों को नियुक्त किया जाएगा।
- आयुष्मान भारत नामक सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना में देश भर के 20 हजार अस्पताल शामिल होंगे, साथ ही अन्य पदों पर भी नौकरी मिलेगी।
- आयुष्मान मित्रों के लिए प्रत्येक जिले में एक-एक ट्रेनर को ट्रेनिंग दी जाएगी।
- आयुष्मान मित्र पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को कौशल विकास मंत्रालय चुनेगा।
- ट्रेनिंग पूरी होने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा परीक्षा करवाई जाएगी।
- परीक्षा पास करने वाले ही आयुष्मान मित्र के पद पर नियुक्त होंगे|
- राज्य में पदों की जरुरत के अनुसार उनकी नियुक्ति की जाएगी।
पात्रता मानदंड
- आवेदक भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदकर्ता को 12वीं पास होना अनिवार्य है|
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक स्थानीय भाषा के साथ-साथ हिंदी और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान रखता हो|
- आवेदकर्ता को बेसिक कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।
- आवेदक को आयुष्मान भारत योजना का पूर्ण ज्ञान होना अनिवार्य है|
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- पैन कार्ड
- पते का प्रमाण
- 12वीं की मार्कशीट
- चार पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
Ayushman Mitra बनने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
ayushman mitra online registration 2024 करने के लिए निचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:-
- सबसे पहले आयुष्मान मित्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर Click Here To Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर पंजीकरण करने के लिए Self Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
- इस OTP को दी गई जगह पर देकर सत्यापन करना होगा।
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
- अंत में Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको लॉगिन आईडी व पासवर्ड प्राप्त होगा। इसे अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
आयुष्मान मित्र लॉगिन कैसे करें?
ayushman mitra login करने के लिए निचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:-
- सबसे पहले आयुष्मान मित्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर Ayushman Mitra Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा|
- यहाँ अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद जेनरेट ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा।
- इस OTP को दर्ज करना होगा।
- इस प्रकार आप आयुष्मान मित्र पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।
अन्य महत्वपूर्ण लेख
- PM-JAY Ayushman Bharat Yojana 2024: आयुष्मान भारत योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- Ayushman Bharat Health Account: ABHA health card Download
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना: ऑनलाइन आवेदन, ऑनलाइन पंजीकरण
- pm vishwakarma check status 2024: पीएम विश्वकर्मा योजना की स्थिति चेक करें
FAQs=> अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर
आयुष्मान मित्र बनना चाहते है तो आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करके बन सकते है|
आयुष्मान भारत योजना के तहत|
कम से कम 12वीं पास|
कोई भी भारत का नागरिक जिसकी आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच हो|