mp education portal login:-
मध्य प्रदेश सरकार ने एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया है जो शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने और सभी को शिक्षा से जुड़ी जानकारी देने के लिए बनाया गया है। MP Education Portal है। मध्यप्रदेश के छात्र घर बैठे शिक्षा विभाग से जुड़ी हुई कई ऑनलाइन सेवाओं को इस पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं। educationportal.mp.gov.in को डिजिटल इंडिया के तहत डिजिटलीकरण में अहम भूमिका निभाने और ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है। यदि आप भी मध्यप्रदेश के विद्यार्थी हैं और घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई करना चाहते हैं तो यह पोर्टल आपके लिए बहुत उपयोगी होने वाला है। इस लेख के माध्यम से हम education portal 2.0 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे। यदि आप इस पोर्टल से जुडी जानकरी जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें|
mp education portal login 2024
मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग ने MP Education Portal को शुरू किया है। शिक्षा विभाग ने इस वेबसाइट को बनाया है। जिसमें शिक्षा विभाग से जुड़ी कई सेवाएं और योजनाएं विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने शिक्षा से जुड़ी कई सेवाओं को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है क्योंकि आज की दुनिया में सभी सेवाएं इंटरनेट पर उपलब्ध होने लगी हैं। MP Education Portal सरकार को राज्य के सभी स्कूलों और शिक्षा प्रणाली को योजनाबद्ध तरीके से चलाने में मदद करेगा। शिक्षा विभाग ने इस पोर्टल पर प्रस्तुत किए गए कई विकल्पों का उद्देश्य राज्य की शिक्षा प्रणाली को और भी मजबूत बनाना है। इस पोर्टल को स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों के लिए बनाया गया है। यह वेबसाइट भी ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ाने में सहायक होगी।
लेख का विषय | MP Education Portal |
शुरू किया गया | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
विभाग | शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश |
लाभार्थी | राज्य के छात्र एवं स्कूल प्रबंधक |
उद्देश्य | शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी एक ही पोर्टल पर समायोजित करना |
लाभ | शिक्षा विभाग से जुड़ी हुई अनेक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराना |
अधिकारिक वेबसाइट | educationportal.mp.gov.in |
एमपी एजुकेशन पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं
- हमारा घर हमारा विद्यालय
- परिवेदना निवारण प्रबंधन प्रणाली
- शाला प्रभारी प्रबंधन प्रणाली
- समेकित छात्रवृत्ति योजना
- प्रबंधन प्रणाली
- हाजरी, मोबाइल अप्प आधारित प्रणाली
- शैक्षणिक गतिविधि प्रगति प्रतिभा पर्व प्रबंधन प्रणाली
- शाला दर्पण पोर्टल
- अतिथि शिक्षक पोर्टल GFMS
- MP State RTE पोर्टल
- m-Shiksha Mitra
- CM Rise, Digital Teacher Training
मध्य प्रदेश एजुकेशन पोर्टल का उद्देश्य
MP Education Portal को मध्य प्रदेश सरकार ने शुरू किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी को एक पोर्टल पर एकत्रित करना है। ताकि विद्यार्थी इस पोर्टल से शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी घर बैठे ही ऑनलाइन प्राप्त कर सकें। और शिक्षा विभाग के काम में तेजी आए, जिससे शिक्षा से जुड़े कामों को आसानी से मैपिंग और ट्रैक किया जा सके। RTE पोर्टल और MP Education Portal भी जुड़े हुए हैं। यह पोर्टल शिक्षा से जुड़े सभी कार्यक्रमों के लिए एक केंद्र बिंदु का काम करता है। इस पोर्टल में स्कूल और छात्रों के लिए कई विकल्प हैं। जिसकी मदद से स्कूल प्रबंधन स्कूल से जुड़े सभी कार्यक्रमों को नियंत्रित कर सकते हैं।
प्रमुख लाभ एवं विशेषताएं
- राज्य सरकार एमपी एजुकेशन पोर्टल के माध्यम से शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी को ऑनलाइन देगी।
- इस पोर्टल का निर्माण विशेषकर छात्र और स्कूल प्रबंधक के लिए किया गया है।
- स्कूल बंद होने से MP Education Portal की आवश्यकता भी बढ़ जाती है।
- विद्यार्थी मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल का उपयोग करके आसानी से घर बैठे ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जो स्कूलों और शिक्षा प्रणाली दोनों से जुड़े हैं।
- शिक्षा पोर्टल की एक विशेषता यह है कि यह विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ ऑनलाइन आवेदन भी प्रदान करता है।
- राज्य के छात्र भी MP Education पोर्टल का उपयोग करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- इस पोर्टल ने अभिभावकों को भी नए एडमिशन से जुड़ी जानकारी दी गई है।
- MP Education Portal डिजिटल इंडिया के तहत शिक्षण को डिजिटल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। क्योंकि मध्य प्रदेश के सभी स्कूल इस पोर्टल से जुड़े हुए हैं और ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने में सहयोग कर रहे हैं
- इस पोर्टल पर विद्यार्थी डैशबोर्ड, सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन, विद्यार्थी ट्रैकिंग की जानकारी भी उपलब्ध है।
- मध्य प्रदेश समग्र शिक्षा की सुविधा भी इस पोर्टल पर उपलब्ध की गई है।
- अब अभिभावकों को स्कूल में बार-बार जाने की जरूरत नहीं होगी; वे इस पोर्टल के माध्यम से अपने बच्चे की ग्रेड असाइनमेंट और स्कूल द्वारा दिए जा रहे गृह कार्य की जांच कर सकते हैं।
- MP Education Portal से शिक्षा विभाग की कार्यशैली पारदर्शी होगी और समय बचेगा।
- यह पोर्टल शिक्षा विभाग के कामों को तेज करेगा और शिक्षा से जुड़े कामों को आसानी से मैपिंग और मॉनिटरिंग करेगा।
MP Education Portal Login कैसे करें?
- सबसे पहले मध्य प्रदेश एजुकेशन पोर्टल 2.0 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर लॉगिन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर यूजर नाम एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा|
- इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अंत में लॉगिन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप MP Education Portal पर लॉगिन हो जाएंगे।
मध्य प्रदेश एजुकेशन पोर्टल पर स्कूल की सूची कैसे देखें?
- सबसे पहले Madhya Pradesh Education Portal 2.0 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर Services के सेक्शन में Search School के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर अपने स्कूल के जिले का चुनाव करना होगा। और स्कूल के प्रकार का चुनाव करना होगा जैसे:-
- Primary
- Middle
- High School
- High Secondary School
- इसके बाद स्कूल की सूची देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने School Name, Employee’s Details, School Details आदि आ जाएगी।
- यहाँ किसी भी स्कूल की जानकारी देखने के लिए View School Details के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने स्कूल की लोकेशन गूगल मैप की सहायता से देख सकते हैं।
- इस पेज पर आपको सभी जानकारी जैसे स्कूल का पता, स्कूल का नाम, ब्लॉक का नाम और Disecode आदि दी गई होती है।