My Yuva Bharat Portal 2024 | मेरा युवा भारत पोर्टल @ mybharat.gov.in

My Yuva Bharat Portal:-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने Mera Yuva Bharat Portal को शुरू किया है, जो देश के युवा लोगों को देश के विभिन्न राष्ट्र निर्माण कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल करने के लिए बनाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से मेरा भारत संगठन युवा लोगों को अवसर देगा कि वे अपने कौशल को विकसित करने और इसका भरपूर उपयोग कर सकें। यह पोर्टल युवाओं को दोगुना लाभ देगा। युवा भारत पोर्टल के माध्यम से देश की युवा पीढ़ी न केवल देश निर्माण में भाग लेगी। बल्कि वे खुद भी विकसित होंगे।

यदि आप Mera Yuva Bharat Portal के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं। तो पहले आपको मेरा युवा भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस लेख के माध्यम से हम Mera Yuva Bharat Portal 2023 से संबंधित संपूर्ण जानकारी साझा करेंगे| तो यदि आप इस पोर्टल से संबंधित जानकारी जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें|

My Yuva Bharat Portal

My Yuva Bharat Portal 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक मन की बात कार्यक्रम के 106वें भाग में युवा भारत संगठन का उद्घाटन किया है। मेरा भारत संगठन युवा लोगों को देश को बनाने वाले कई कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका देगा। मेरा भारत संगठन युवाओं को देश निर्माण में भागीदार बनाने का प्रयास करेगा और विकसित भारत के लिए युवा शक्ति को बाहर निकालने का प्रयास करेगा। प्रधानमंत्री ने युवा जनता को My Yuva Bharat Portal से जुड़ने को कहा है। यह पोर्टल देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर देगा। युवाओं की भूमिका पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं की शक्ति और क्षमता देश को आगे ले जाने में सहायक होगी। यह भी विश्व भर में हमारी बुद्धिमत्ता को दिखाएगा।

लेख का विषय MY Bharat Portal
शुरू किया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
लाभार्थी देश के युवा
उद्देश्य राष्ट्र निर्माण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं में देश के युवाओं को सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइट mybharat.gov.in

My Bharat Portal का उद्देश्य

मेरा युवा भारत पोर्टल शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश के युवा लोगों को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाने और विकसित भारत के लिए युवा शक्ति को एकजुट करने का प्रयास है, ताकि अधिक से अधिक युवा लोगों को राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर मिल सके। इस पोर्टल के माध्यम से युवा लोगों को अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने और देश का निर्माण करने का मौका मिलेगा। यह पोर्टल युवाओं का भविष्य उज्ज्वल करेगा।

मेरा युवा भारत पोर्टल लाभ

  • MY Bharat Portal युवाओं को सकारात्मक व्यक्तित्व बनाने का एक अच्छा अवसर है।
  • युवा इस पोर्टल के माध्यम से अपना व्यावसायिक ज्ञान बढ़ा सकते हैं।
  • MY Bharat Portal भी सामुदायिक भागीदारी और युवा नेतृत्व के बारे में जानकारी प्रदान करता है।
  • यह पोर्टल युवा लोगों को राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों में भाग लेने में मदद करेगा।
  • युवा इस पोर्टल के माध्यम से देश को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
  • MY Bharat Portal एक अनूठा प्रयास है जो भारत के निर्माण में युवा लोगों को एकजुट करता है।
  • यह पोर्टल युवा लोगों की भागीदारी और सशक्तिकरण में मदद करेगी।

पात्रता मानदंड

  • आवेदक युवा को भारत का निवासी होना अनिवार्य है
  • आवेदक युवा की आयु 15 से 29 वर्ष होनी चाहिए|
  • सभी आय जाति वर्ग के युवा इस पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • इमेल आईडी

MY Bharat Portal पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

my bharat portal registration करने के लिए निचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:-

  • सबसे पहले My Bharat Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर Register Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा|
  • इस पेज पर अपने मोबाइल नंबर या फिर ईमेल आईडी किसी एक ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • इसके बाद मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी मेरा भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

  • सबसे पहले my bharat yuva की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर अपना अकाउंट बनाने के लिए मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करना होगा।
  • अंत में Sign In के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार My Bharat Portal पर लॉगिन कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top