Rajasthan Free Mobile Yojana 2023: फ्री मोबाइल योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म, पात्रता

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 | rajasthan.gov.in | Rajasthan Free Mobile Yojana apply registration | राजस्थान फ्री मोबाइल योजना ऑनलाइन आवेदन, पात्रता | फ्री मोबाइल योजना राजस्थान जिलेवार लाभार्थी सूची, Pdf डाउनलोड | Free Mobile Yojana Rajasthan Online Apply |

भारत सरकार लगातार देश को डिजिटल इंडिया बनने की राह पर अग्रसर है। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों ने मिलकर लगभग सभी सरकारी कार्यो एवं सेवाओं‌ को डिजिटल उपलब्ध करा दिया है। अब राजस्थान सरकार द्वारा अपने राज्य की महिलाओं को डिजिटल इंडिया से जुड़ने के लिए Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को फ्री में मोबाइल(Smart Phone) प्रदान किए जाएंगे।

हम सभी जानते है की आज के समय में डिजिटल इंडिया से जुड़ने के लिए मोबाइल का होना अत्यधिक आवश्यक है। इस लेख के माध्यम से हम आपको Free Mobile Yojana Rajasthan 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे जैसे आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आदि। यदि आप इस योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें|

Rajasthan Free Mobile Yojana
Rajasthan Free Mobile Yojana

Table of Contents

Rajasthan Free Mobile Yojana

बजट संस्करण 2022-23 के भाषण के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 को शुरू करने की घोषणा की थी। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की 1 करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं को फ्री में मोबाइल दिए जाएंगे। लेकिन अब यह मोबाइल प्रदेश की सभी जनाधार कार्ड धारक महिलाओं को प्रदान किए जाएंगे। इस योजना को मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना(Mukhyamantri Digital Seva Yojana) के नाम से भी जाना जाता है

अब इस योजना के तहत लाभांवित महिलाओं की संख्या बढ़कर 1.35 करोड़ हो गई है। इन मोबाइल फोनों में 3 साल तक का डाटा भी बिल्कुल फ्री में प्रदान किया जाएगा।चिरंजीवी परिवारों की महिलाओं को राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के तहत मोबाइल फोन देकर डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। ताकि वह घर बैठे ही ‌अपने हित में संचालित योजनाओं व् शुरू की जाने वाली योजनाओं की जानकारी सही समय पर प्राप्त कर सकें और उसका लाभ उठा सकें|

इस योजना के तहत सरकार द्वारा 1200 करोड़ रुपए का बजट उपलब्ध किया गया है।लाभार्थी महिलाओं को मोबाइल का वितरण जिला एवं ब्लॉक स्तर पर ई मित्र के माध्यम से किया जाएगा। मोबाइल प्राप्त करने के लिए लाभार्थी महिला को अपना e-KYC करवाना होगा।

योजना का नाम राजस्थान फ्री मोबाइल योजना
शुरू की गई मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा
लाभार्थी प्रदेश की चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया और जनाधार कार्ड धारक महिलाएं
उद्देश्य फ्री में मोबाइल फोन देना ताकि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समय पर उन तक पहुंच सके।
अधिकारिक वेबसाइट rajasthan.gov.in | chiranjeevi.rajasthan.gov.in

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 का उद्देश्य

Free Mobile Scheme Rajasthan 2023 को शुरू करने का राजस्थान सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को निशुल्क स्मार्टफोन प्रदान करना है। ताकि वो सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सके। कई बार प्रदेश के पात्र परिवारों के पास मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवा ना होने के कारण सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उन तक समय से नहीं पहुंच पाती है।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के लाभ

  • इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को बिल्कुल निशुल्क स्मार्ट मोबाइल फोन(smart mobile phones) वितरित किए जाएंगे।
  • यह स्मार्टफोन लगभग 1.35 लाख महिलाओं को दिए जाएंगे।
  • स्मार्ट मोबाइल फोन प्राप्त करने के लिए लाभार्थी महिलाओं को किसी भी तरह का कोई शुल्क अदा करने की आवश्यकता नहीं है।
  • फ्री मोबाइल योजना राजस्थान राज्य की महिलाओं को डिजिटल प्लेटफार्म से जोड़ेगी। जिससे वह डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाने में सक्षम हो सकेंगी।

Jan Aadhaar Card Yojana Rajasthan, पंजीकरण फॉर्म

Rajasthan Free Mobile Yojana में वितरित किए जाने वाले मोबाइल की खासियत

  • राजस्थान मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना(Mukhyamantri Digital Seva Yojana) 2023 के तहत खासियत निम्नलिखित है:-
  • इस योजना में टच स्क्रीन स्मार्टफोन जिसमें इंटरनेट, dual-sim, ब्लूटूथ, हॉटस्पोट, मेमोरी, वाईफाई इत्यादि सुविधाएं होंगी।
  • महिलाओं को करीब ₹9000 से 9500 की कीमत वाला और 32GB स्टोरेज क्षमता और 5.5 इंच स्क्रीन वाला फोन दिया जाएगा।
  • मोबाइल के साथ 3 साल तक हर महीने 5 जीबी डेटा, लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा असीमित फ्री एवं मोबाइल सिम भी फ्री दिया जाएगा।
  • मोबाइल में राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के ऐप इनबिल्ट होंगे।
  • राजस्थान में वर्तमान में सरकार की 28 फ्लैगशिप योजनाएं हैं।

15 नवंबर 2022 से ग्राम पंचायतो में वितरित किए जाएंगे फोन

प्रदेश सरकार राजस्थान फ्री मोबाइल योजना की लाभार्थी महिलाओं को फोन वितरित करने का शुभारंभ करने जा रही हैं। हर ग्राम में औसतन 750 से 1200 लाभार्थी महिलाएं हैं। राजकॉम्प के महाप्रबंधक सीपी सिंह ने बताया है कि यह फोन नोकिया, सैमसंग और जिओ कंपनी के हैं। जो 3 साल तक हर महीने 5GB डाटा के साथ दिए जाएंगे। जिसके लिए 15 नवंबर 2022 के बाद हर ग्राम पंचायत में कैंप लगाकर फोन वितरित किए जाएंगे। फोन में तब तक डाटा रिचार्ज नहीं होगा जब तक लाभार्थी महिला फोन का इस्तेमाल शुरू नहीं कर देती है।

लाभार्थी महिलाओं को पेमेंट करने व सब्सक्राइबर फ्रॉड से बचने की ट्रेनिंग भी प्रदान की जाएगी

Rajasthan Free Mobile Yojana की महिला हितग्राहियों को भुगतान एवं सदस्यता धोखाधड़ी से बचाने के लिए स्व-सहायता समूह की 70 हजार महिलाओं को मास्टर ट्रेनिंग दी जायेगी| इन महिलाओं का नाम डिजिटल सखी होगा। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने राजीविका के माध्यम से डिजिटल सखियों के लिए प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तैयार किया है। राज्य के हर गांव में 4-4 डिजिटल सखियों का समूह बनाया जाएगा। जो लाभार्थी महिलाओं को फोन के वितरण और उपयोग की जानकारी देगा और उन्हें भुगतान और ग्राहक धोखाधड़ी से बचाएगा। इसके अलावा ये साथी पात्र महिलाओं को स्मार्टफोन दिलाने के लिए शिविर में लाएंगे।

दिवाली से पहले मिल सकती है सरकार को मोबाइल की पहली खेप

इस योजना के तहत चार कंपनियों द्वारा तकनीकी बोलियां प्रस्तुत की गई हैं। इनमें से तीन कंपनियों को सरकार ने Rajasthan Free Laptop Scheme 2023 के तहत शामिल किया है। ये कंपनियां सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल, एयरटेल और रिलायंस जियो हैं। अधिकारियों का कहना है कि दिवाली से पहले मोबाइल की पहली खेप मिल जाएगी। जिसके बाद लाभार्थी महिलाओं को मोबाइल फोन वितरण का कार्य किया जाएगा। इस योजना के तहत स्मार्ट फोन की आपूर्ति करने वाली कंपनियों को डिलीवरी के समय मोबाइल की कीमत का केवल 30% ही दिया जाएगा। डिलीवरी के पहले साल के बाद 30% और दूसरे साल के बाद 35% दिया जाएगा।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Eligibility Criteria

  • आवेदक महिला को राजस्थान की स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • केवल चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया और जन आधार कार्ड धारक महिलाएं ही इस योजना की पात्र हैं।

आवश्यक दस्तावेज(Required Documents)

  • जनाधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • चिरंजीवी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Check Name Status

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया होनी चाहिए। महिला का नाम मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में है या नहीं है। चिरंजीवी योजना में नाम चेक करने की प्रोसेस नीचे दी गई है:-

  • सबसे पहले चिरंजीवी योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने होमपेज खुल जाएगा।
  • होमपेज पर रजिस्ट्रेशन की स्थिति जाने के विकल्प पर जन आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको आपके पिता का नाम, आपका नाम, एलिजिबिलिटी स्टेटस आदि स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अगर आपके एलिजिबिलिटी स्टेटस के अंतर्गत Yes लिखा है तो आपको इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • यदि नाम दिखाई नहीं देता है, तो इसका मतलब आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 से संबंधित FAQs

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 का लाभ किन-किन लोगों को दिया जाएगा?

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 का लाभ चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया को दिया जाएगा।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 में नाम है या नहीं कैसे चेक करें?

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 में नाम चेक करने की संपूर्ण प्रोसेस ऊपर दी गई है।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के तहत फोन का वितरण कब से किया जाएगा?

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के तहत स्मार्टफोन का वितरण मार्च 2023 से शुरू हो जाएगा। यह मोबाइल प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगा कर दिए जाएंगे।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के तहत मिलने वाले स्मार्टफोन की जानकारी कौन देंगे?

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 के तहत मिलने वाले स्मार्टफोन की सामान्य जानकारी डिजिटल सखी के माध्यम से दी जाएगी। इसके लिए सरकार 70000 मास्टर ट्रेनर अर्थात डिजिटल सखी तैयार करेगी। जो ईकेवाईसी सहित महत्वपूर्ण जानकारी महिलाओं को देंगी।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के तहत मिलने वाले स्मार्टफोन को बेचा जा सकता है?

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 के तहत मिलने वाले स्मार्टफोन को भेज नहीं सकते हैं. इसमें केवल वही सिम काम करेगी, जो इसके साथ दी जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top