Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana 2023: जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना Free SC/ST Coaching Registration

Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana | scstwelfare.delhigovt.nic.in | जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना registration | मुख्यमंत्री निशुल्क कोचिंग योजना Delhi | jai bhim mukhyamantri yojana coaching list | jai bhim mukhyamantri yojana online registration | jai bhim mukhyamantri pratibha vikas yojana 2023 registration |

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद्र केजरीवाल जी ने SC,ST छात्रों को IPS,IAS,IRS की परीक्षाओ के लिए निशुल्क कोचिंग प्रदान करने के लिए एक योजना का शुभारम्भ किया है | इस योजना का नाम Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana 2023 है इस योजना के अंतर्गत दिल्ली सरकार अनुसूचित जाति (Sc) तथा अनुसूचित जन जाति (St) वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों को फ्री कोचिंग प्रदान करेगी|

SC/ST Free Coaching Yojana के अंतर्गत कोचिंग का पूरा खर्च दिल्ली सरकार द्वारा उठाया जायेगा| इस लेख के माध्यम से हम जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना(Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana) से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे जैसे पंजीकरण प्रकिया ,पात्रता दस्तावेज़ आदि| यदि आप इस योजना से संबंधित जानकारी जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़े|

Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana
Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana

Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana 2023

दिल्ली सरकार द्वारा शुरू Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana 2023 के अंतर्गत आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति,अनुसूचित जन जाति वर्ग के छात्रों को फ्री कोचिंग के साथ प्रतिमाह 2500 रूपये की स्कालरशिप आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी| Delhi Sc/St Free Coaching Scheme का लाभ छात्र केवल 2 बार ही उठा सकते है|

इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले विद्यार्थी दिल्ली स्कूलों से 10वी तथा 12वी कक्षा में अच्छे अंक से उत्तीर्ण होने आवश्यक है| Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana के तहत विद्यार्थीयों के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख से कम है तो उन विधार्थियो का सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी और अगर छात्रों के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख से 6 लाख के बीच है तो छात्रों की कॉचिंग का खर्च 75 % ही सरकार उठाएगी बाकि खर्च विद्यार्थियों को स्वयं ही देना होगा|

लेख का विषय Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana
शुरू की गई दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा
विभाग अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग दिल्ली
लाभार्थी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार
लाभ मुफ्त कोचिंग
आधिकारिक वेबसाइट scstwelfare.delhigovt.nic.in

Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana 15th April 2023 Update: मुख्यमंत्री ने दी हरी झंडी

दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana के तहत जल्द ही इस योजना के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के रूप में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए| तथा उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी।

इस कार्य को पूरा करने के लिए अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा सभी कोचिंग संस्थानों को शीघ्र भुगतान किया जायेगा। ताकि लाभार्थी छात्र-छात्राओं को इस योजना का पूरा लाभ मिल सके। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने बुधवार को कोचिंग संस्थानों के निदेशकों के साथ पैनल में शामिल कोचिंग संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों और निदेशकों के साथ बैठक की|

Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana का उद्देश्य

दिल्ली सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जय भीम प्रतिभा विकास योजना 2023 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जन जाति के विधार्थियो को आर्थिक सहायता एवं फ्री कोचिंग प्रदान करना है| अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जन जाति के विधार्थियो के परिवार की आर्थिक स्थिति कमज़ोर होने के कारण इंजीनियरिंग ,मेडिकल कोचिंग, जैसे परीक्षाओ की तैयारी निजी संस्थानों में फीस अधिक होने के कारण नहीं कर पाते, और अपनी इच्छानुसार पढाई नहीं कर पाते है|

इन सभी समस्याओ को देखते हुए दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री जय भीम प्रतिभा विकास योजना शुरू की है इस योजना के ज़रिये विद्यार्थियों की मदद करके शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना तथा नौकरी दिलाने में सहायता प्रदान करना | Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana के अंतर्गत फ्री कोचिंग के आलावा प्रतिमाह 2500 रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान करना और छात्रों को आत्मनिर्भर बनाना है|

Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana के मुख्य तथ्य

  • यह योजना केवल अनुसूचित जाति (Sc) तथा अनुसूचित जन जाति (St) के विधार्थियो के लिए ही है
  • दिल्ली के विधार्थी मुख्यमंत्री जय भीम प्रतिभा विकास योजना का सिर्फ दो बार लाभ उठा सकते है |
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदक की परिवार की वार्षिक आय 6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए|
  • 6 लाभ से अधिक वार्षिक आय वाले इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते है |
  • जिन SC,ST विद्यार्थियों के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख से कम है उन विधार्थियो की कोचिंग का सारा खर्च सरकार देगी |
  • जो पहली बार Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana में पंजीकरण कर रहे है उन विधार्थियो के परिवार की सालाना आय 2 लाख से 6 लाख के बीच है तो उन छात्रों का कोचिंग का खर्च 75 % ही सरकार उठाएगी बाकि खर्च छात्र को ही देना होगा |
  • दूसरी बार आवदेन करने पर दिल्ली सरकार केवल 50 % ही खर्च उठएगी |
  • आवेदन के बाद छात्रों को हर रोज़ कोचिंग सेंटर जाना होगा| यदि बिना किसी ठोस कारण के छात्र 15 दिन से अधिक अनुपस्थित होता है तो तो वह इस योजना का पात्र नहीं बन सकेगा|

Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana के अंतर्गत आने वाले Coaching Institutes List

कोचिंग इंस्टिट्यूट का नाम तथा पता कॉन्टैक्ट पर्सन का नाम तथा मोबाइल नंबर
Career Plus Educational Society. 301/A,-37,38,39 Ansal Building, Comm. Complex Dr. Mukherjee Nagar Delhi-09. Mr. Anuj Agarwal 9811069629
K D Campus Pvt. Ltd. 1997, Outram Lines, GTB Nagar, New Delhi-09. Dr. Raj Kishore Choudhary 9654346771
Kiran Institute of Career Achievement. 3rd floor, A-4 hemkund building, opp. Chawla Restaurant, Mukharjee Nagar, Delhi- 09. Sh. Shashi Kant Mishra. 9999816446
Ravindra Institute of Indian Civil Services (OPC) PVT. LTD. 102, A/8-9, Second Floor, Ansal Building, Mukherji Nagar, Delhi-110009 Mr. Ravindra Singh 9990962858
Samarpan for Education and Welfare Society, Shar Study Circle, 28 Jia Sarai, Near IIT Gate New Delhi-110016. Mr. Pankaj Yadav 9205158136
Sri Chaitanya Educational Institute (Managed by Varsity Education Management Pvt. Ltd.) 63/3, Ghumman’s House, Kalu Sarai, Sarvapriya Vihar, New Delhi-16. Shaik Abdul salam. 9560703344
Sachdeva Colleges Ltd. 29, south Patel Nagar, New Delhi-08. Mr. Soam Sachdeva 9810008070
Think & Learn Pvt. Ltd. Byju’s Classes, B1/12, Lower Ground Floor, Apsara Arcade Building, Karol Bagh. Dr. Satya Prakash Jha. 9999225866

Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana के अंतर्गत Coaching Institute की पात्रता

  • कोचिंग इंस्टीट्यूट सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860/ या फिर कंपनीज एक्ट 2013 के अंतर्गत पंजीकृत होना चाहिए।
  • कोचिंग इंस्टिट्यूट के पास 3 साल का अनुभव होना चाहिए।
  • पाठ्यक्रम में 100 छात्रों के साथ न्यूनतम 3 साल की अवधि के लिए संस्थान पूरी तरह कार्यात्मक होना चाहिए।
  • संस्थान के पास एक उचित बुनियादी ढांचा होना चाहिए।

Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana के तहत कौन कौन सी कोचिंग दी जाएंगी?

  • देश में अमूमन आयोजित होने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओं, यथा-संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के ग्रुप ए और ग्रुप बी, कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी), रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) और विभिन्न न्यायिक सेवाओं की तैयारी कर रहे प्रतिभावान छात्र इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठा सकते हैं|
  • राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ग्रुप ए और ग्रुप बी की परीक्षा, बैंक, बीमा कंपनियों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) में अधिकारी स्तर की परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र भी इस गतिशील योजना के पात्र होंगे|
  • आईआईटी, मेडिकल, कैट, क्लैट और इस तरह की अन्यान्य प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए तैयारी करने वाले छात्र भी इस खास योजना का लाभ उठा सकते हैं|

Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana की पात्रता मानदंड

  • आवेदक दिल्ली का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक ने 10वी तथा 12वी की परीक्षा दिल्ली से ही अच्छे अंक से उत्तीर्ण होनी चाहिए|
  • आवेदक की परिवार की वार्षिक आय 6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए|

आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • 10 वी तथा 12 वी की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र

Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana Online Registration कैसे करें?

दिल्ली के SC, ST वर्ग के इच्छुक लाभार्थी Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana Online Registration करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:-

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम ,पता ,मोबाइल नंबर ,आधार कार्ड नंबर आदि भर दे और एक बार फिर दे फॉर्म को अच्छी तरह से जांच ले |
  • इसके बाद पंजीकरण फॉर्म को ऑनलाइन सब्मिट कर दीजिये |

Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana Offline Registration कैसे करें?

दिल्ली के SC, ST वर्ग के इच्छुक लाभार्थी Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana offline Registration करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:-

  • सबसे पहले जिस कोचिंग सेंटर से आप कोचिंग करना चाहते है वहाँ जाकर आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त कर सकते है|
  • इसके पश्चात् फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम ,पता,आधार कार्ड नंबर ,आदि भरकर अपने सभी दस्तावेज़ों की फोटोकॉपी फॉर्म के साथ अटैच करके उसी कोचिंग सेंटर में जमा कर दे|
  • अगर छात्र कोचिंग सेंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करते है तो वह मुख्यमंत्री जय प्रतिभा विकास योजना का लाभ उठा सकते है|

Important Downloads

Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana Official Notification

Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana FAQ

Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana क्या है?

जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना एक ऐसी छात्रवृत्ति स्कीम है जिसे उन सभी योग्यता रखने वाले छात्रों के लिए उपलब्ध कराया गया है जो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग करना चाहते हैं।

जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना में कौन कौन आवेदन कर सकता है?

इस योजना के माध्यम से उन सभी छात्रों को लाभ मिलेगा जो आर्थिक तंगी की वजह से अपनी पढाई पूरी नहीं कर पाते हैं। जानकारी के लिए बता दें की पहले इस योजना में सिर्फ एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के छात्रों को ही लाभ दिया जाना था लेकिन अब इसमें सभी वर्गों के छात्रों के लिए खोल दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top