Him Ganga Yojana 2023 हिम गंगा योजना, अच्छी कीमत पर दूध खरीदेगी सरकार

Him Ganga Yojana | him ganga yojana himachal pradesh | hp him ganga yojana kya hai | him ganga yojana hp kya hai | himachal pradesh yojana him ganga yojana

24 मार्च 2023 को अपना पहला वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश करते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के पशुपालन और किसानों की आय बढ़ाने के लिए पशुपालन क्षेत्र में बड़ी घोषणा की गई है| हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सदन में Him Ganga Yojana शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों से उचित मूल्य पर दूध खरीदा जाएगा। जिससे दूध की खरीदारी बढ़ेगी। साथ ही किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाई जा सकती है।

इस आर्टिकल में हम हिम गंगा योजना से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक साझा करेंगे जैसे Him Ganga Yojana HP Kya hai? इसके उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि| तो यदि आप इस योजना से संबंधित जानकारी जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें|

Him Ganga Yojana
Him Ganga Yojana

Him Ganga Yojana

Him Ganga Yojana Himachal Pradesh 2023 की शुरुआत हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की है। इस योजना के माध्यम से राज्य के पशुपालकों और किसानों की आय में सुधार होगा। हिमगंगा योजना से दुग्ध आधारित अर्थव्यवस्था का विकास होगा। इस योजना के तहत किसानों और पशुपालकों से सरकार द्वारा दूध अच्छी कीमत पर खरीदा जाएगा। जिससे किसानों को दूध का सही दाम मिल सकेगा और दूध की खरीद और वितरण की व्यवस्था भी सुधरेगी|

पहले चरण में राज्य के कुछ जिलों में हिमगंगा योजना शुरू की जाएगी। योजना सफल रही तो इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। हिम गंगा योजना के तहत किसानों व पशुपालकों को जोड़कर पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर शुरू किया जाएगा। इसके अलावा हिमगंगा योजना को सफल बनाने के लिए राज्य में नए दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।जिससे दुग्ध अधिप्राप्ति, प्रसंस्करण एवं विपणन की व्यवस्था में गुणवत्ता सुधार लाया जा सके।

लेख का विषय Him Ganga Yojana
घोषणा की गई हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य के किसान एवं पशुपालक
उद्देश्य किसानों एवं पशुपालकों को दूध की उचित कीमत प्रदान करना
आवेदन प्रक्रिया अभी उपलब्ध नहीं
आधिकारिक वेबसाइट himachal.nic.in

Him Ganga Yojana का उद्देश्य

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा Himachal Pradesh Him Ganga Yojana शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों और पशुपालकों को दूध का उचित मूल्य प्रदान करना है। जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। इसके लिए राज्य के किसानों और पशुपालकों से सरकार द्वारा दूध खरीदा जाएगा। साथ ही दुग्ध उपार्जन, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग की व्यवस्था में भी गुणवत्ता सुधार किया जायेगा|

हिम केयर योजना: स्वास्थ्य कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Himcare Card, Status, Hospital List

Him Ganga Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • हिम गंगा योजना के तहत सरकार द्वारा किसानों से उच्च मूल्य पर दूध खरीदा जाएगा। ताकि राज्य के पशुपालक समृद्ध हो सके। और साथ ही यह योजना किसानों एवं पशुपालक की आर्थिक स्थिति में वृद्धि करेगी।
  • Him Ganga Yojana के माध्यम से दूध खरीद, प्रोसेसिंग, मार्केटिंग की व्यवस्था में गुणवत्ता सुधार किया जाएगा।
  • पहले चरण में इस योजना को राज्य के कुछ क्षेत्रों के किसानों एवं पशुपालकों को पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर जोड़कर शुरू किया जाएगा।
  • सफलतापूर्वक परिणाम आने पर हिम गंगा योजना को पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा।
  • इस योजना को सफल बनाने के लिए नये मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किए जाएंगे और वर्तमान में जो प्लांट स्थापित है उन्हें अपग्रेड किया जाएगा।
  • HP Him Ganga Yojana के लिए सभी आवश्यक इंस्ट्रक्चर और सप्लाई चेन को योजनाबद्ध रूप से स्थापित किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य में दूध के उत्पादन में वृद्धि होगी।
  • राज्य के नागरिकों का शुद्ध दूध मिल सकेगा।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए 500 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।

Him Ganga Yojana के लिए सभाओं का किया जाएगा गठन

हिम गंगा योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए राज्य में सभाओं का गठन किया जायेगा| इस योजना के तहत दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों का गठन किया जाएगा। दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को दूध का उचित मूल्य उपलब्ध कराया जायेगा। जिससे इस योजना को राज्य में गति मिलेगी और किसानों को दूध का उचित मूल्य मिलने से उनकी आय में वृद्धि होगी।

इसके अलावा हिमगंगा योजना के लिए दुग्ध प्रसंस्करण इकाई स्थापित की जाएगी, डेयरी उत्पादों की प्रौद्योगिकी स्थापित की जाएगी। राज्य में दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र विकसित करने वाले भागीदारों का उन्नयन किया जाएगा।

Him Ganga Yojana के लिए 500 करोड़ रुपए का बजट

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिम गंगा योजना के क्रियान्वयन के लिए 500 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। जिसके आधार पर योजना की रुपरेखा तैयार की जाएगी। जिससे राज्य के किसान और पशुपालक हिम गंगा योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित होंगे। यानी हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने और उनके कल्याण के लिए 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Him Ganga Yojana 2023 के लिए पात्रता

  • आवेदक को हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक को पशुपालक एवं किसान होना चाहिए।

Him Ganga Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Him Ganga Yojana 2023 के तहत आवेदन कैसे करें?

अगर आप हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई हिमगंगा योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि फिलहाल अभी राज्य सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने की घोषणा की है। हिम गंगा योजना को सरकार द्वारा अभी लागू नहीं किया गया है। न ही आवेदन से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक की गई है। जैसे ही हिमगंगा योजना सरकार द्वारा लागू की जाएगी। तो हम आपको इस लेख के माध्यम से जानकारी देंगे। ताकि आप इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top