Majhi Bhagyashree Kanya Yojana:- माझी कन्या भाग्यश्री योजना का शुभारंभ 1 अप्रैल 2016 को महाराष्ट्र सरकार ने किया, जिसका उद्देश्य महिला शिक्षा को बढ़ावा देना और लड़कियों के अनुपात में सुधार करना था। राज्य के माता-पिता जो एक लड़की के जन्म होने के एक वर्ष के भीतर नसबंदी करवाते हैं, तो सरकार बैंक में 50 हजार रुपये बालिका के नाम पर जमा करेगा। माझी कन्या भाग्यश्री कार्यक्रम के तहत, यदि माता पिता ने दूसरी बेटी होने के बाद परिवार नियोजन अपनाया है, तो नसबंदी कराने के बाद दोनों लड़कियों के नाम पर बैंक में 25000 से 25000 रुपये जमा होंगे।
Majhi Bhagyashree Kanya Yojana 2024
महाराष्ट्र निवासी एक व्यक्ति की दो बेटियों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। Majhi Bhagyashree Kanya Yojana 2024 के अनुसार, माता पिता को पहली बेटी के जन्म के बाद एक वर्ष के भीतर नसबंदी करनी होगी और दूसरी बेटी के जन्म के छह महीने के भीतर नसबंदी करनी होगी। पहले इस योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे के (BPL) परिवार जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम थी। Maharashtra Majhi Bhagyashree Kanya Yojana 2024 के लिए पात्र थे।
हाल ही में लागू की गई नई नीति के तहत बालिका परिवार की वार्षिक आय को 1 लाख से 7.5 लाख रुपये कर दिया गया है, यानि महाराष्ट्र में रहने वाले जिन परिवारों की वार्षिक आय 7.5 लाख रुपये है, इस योजना के पात्र होंगे।
लेख का विषय | माझी कन्या भाग्यश्री योजना |
शुरू की गयी | महाराष्ट्र सरकार द्वारा |
लॉन्च की तारीक | 1 अप्रैल 2016 |
लाभार्थी | राज्य की बालिका |
उद्देश्य | महाराष्ट्र की लड़कियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाना |
माझी कन्या भाग्यश्री योजना का उद्देश्य
जैसा कि हम जानते हैं, कई लोग लड़कियों को बोझ समझते हैं, उनका लिंग निर्धारण करते हैं और उनकी भ्रूण हत्या करते हैं| ऐसे हालात को देखते हुए, महाराष्ट्र सरकार ने Maharashtra Majhi Bhagyashree Kanya Yojana शुरू किया है, जिसका उद्देश्य लड़कियों के अनुपात में सुधार लाना है और कन्या भूर्ण हत्या को रोकना है। MKBY 2024 लड़कियों को शिक्षा की ओर प्रेरित करेगा और राज्य के लोगों के नकारात्मक विचार बदलेगा। इस योजना से बेटियों का भविष्य सुरक्षित होगा।
लाभ
- इस योजना के तहत एक परिवार की दो बेटियों को ही इसका लाभ मिलेगा।
- Majhi Bhagyashree Kanya Yojana के अंतर्गत, लाभार्थी लड़की और उसकी माँ के नाम पर नेशनल बैंक में एक संयुक्त अकाउंट खोला जाएगा| इस कार्यक्रम से दोनों को एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और 5000 रुपये का अतिरिक्त ड्राफ्ट मिलेगा।
- इस योजना के अनुसार, यदि आप एक लड़की के जन्म के बाद परिवार नियोजन (नसबंदी) करवा लेते हैं तो सरकार 50,000 रुपये देगी।
- अगर आप दो लड़कियों के जन्म के बाद परिवार नियोजन करवाते हैं तो दोनों को सरकार से 25-25 हजार रुपये मिलेंगे।
- माझी कन्या भाग्यश्री योजना के तहत राज्य सरकार के द्वारा दी जाने वाली धनराशि का प्रयोग लड़की की शिक्षा के लिए किया जा सकता है।
- सरकार ने परिवार की वार्षिक आय सीमा को 1 लाख से 7.5 लाख कर दी है ताकि अधिक से अधिक परिवार इस योजना का लाभ उठा सकें।
- इस योजना के अनुसार, लड़कियों के माता-पिता को पहली लड़की के जन्म के एक वर्ष के भीतर या दूसरी लड़की के जन्म के छह महीने के भीतर नसबंदी कराना होगा।
महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री स्कीम 2024
लड़कियों को पहली बार ब्याज मिलेगा जब वे छह साल की होंगी और दूसरी बार जब वे बारह साल की होंगी। लड़की को पूरी रकम मिलने का अधिकार होगा जब वह 18 वर्ष की हो जाएगी। महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री कार्यक्रम का पूरा लाभ लेने के लिए लड़की को 10 वीं पास करना होगा और अविवाहित होना चाहिए। योजना का लाभ उठाना चाहने वाले राज्य के माता-पिता को आवेदन करना होगा। लड़की या उसकी माँ के नाम पर बैंक खाता खोला जाएगा। राज्य सरकार द्वारा बालिका के नाम पर समय-समय पर धनराशि इसी खाते में स्थानांतरित की जाएगी।
- पात्रता मानदंड
- आवेदक का महाराष्ट्र का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है|
- यदि राज्य में किसी व्यक्ति की दो लड़कियां हैं तो वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है।
- यदि तीसरा बच्चा होता है तो पहले से जन्मीं दोनों लड़कियों को भी इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।
आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- माता या लड़की का बैंक अकाउंट पासबुक
- मोबाइल नंबर
माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2024 में आवेदन कैसे करे?
राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस MKBY 2024 के तहत आवेदन करना चाहते है वो निचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:-
- सबसे पहले महाराष्ट्र शासन विभाग की Official Website पर जाना होगा|
- यहाँ से माझी कन्या भाग्यश्री योजना की Majhi Kanya bhagyashree yojana download form PDF को डाउनलोड करना होगा।
- अब आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम ,पता ,माता पिता का नाम ,बालिका की जन्मतिथि ,मोबाइल नंबर आदि भरनी होंगी ।
- इसके बाद अपने सभी दस्तावेज़ों को फॉर्म के साथ अटैच करना होगा|
- अंत में इस फॉर्म को अपने नज़दीकी महिला और बाल विकास के कार्यालय में जाकर जमा करना होगा|
- इस प्रकार आप इस प्रक्रिया का पालन करके माझी कन्या भाग्यश्री योजना में आवेदन कर सकते है|