Pencil Portal | child labour complaint portal | online complaint against child labour | pencil portal login
हम सभी जानते हैं कि हमारे देश में बाल मजदूरी एक कानूनी अपराध है। हालांकि देश में बाल श्रम को रोकने के लिए कानून बनाए गए हैं बावजूद इन कानून के कई जगह पर हम बाल मजदूरी से रुबरु हो जाते है| इसीलिए केंद्र सरकार ने इन कानून को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पेंसिल पोर्टल शुरू किया गया है। बाल श्रम के खिलाफ शिकायत इस पोर्टल के माध्यम से दर्ज की जा सकती है।
2011 की जनगणना के अनुसार, 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों की संख्या देश की कुल आबादी का 29 प्रतिशत है। जबकि 14 से 18 वर्ष के बच्चों की संख्या कुल जनसंख्या का 10 प्रतिशत है। इन उम्र के बच्चों को स्कूल और खेल क्षेत्रों में उपस्थित होना चाहिए। लेकिन दुर्भाग्य से कई बच्चों को बचपन में ही इन महत्वपूर्ण व्यक्तित्व को विकसित करने का अवसर नहीं मिलता है। गरीबी के कारण बच्चों को काम करना पड़ता है। जिससे समाज पर बुरा प्रभाव पड़ा है।
इस लेख के माध्यम से हम Pencil Portal से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। विस्तार से जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढना सुनिश्चित करें|
Pencil Portal
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बाल श्रम को पूर्णता समाप्त करने और लोगों को जागरूक करके उनकी मदद से बाल श्रम पर अंकुश लगाने के लिए एक ऑनलाइन शिकायत पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल का नाम पेंसिल है क्योंकि इसका मतलब है कि बच्चों के हाथ में औजार नहीं होना चाहिए, बल्कि पेंसिल होनी चाहिए। यदि कोई आम आदमी बालश्रम करते हुए किसी बच्चे को देखता है, तो वह इसकी शिकायत Pencil Portal पर कर सकता है। क्योंकि आपका एक एक्शन बाल मजदूरी कर रहे बच्चों के भविष्य को बर्बाद होने से बचा सकता है।
इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर बाल श्रमिक बच्चों को ट्रैक किया जाएगा। इसके बाद बच्चे को ट्रैक करके सरकार द्वारा संचालित शिक्षा का लाभ प्रदान किया जाएगा। जिस पर देश के हर बच्चे का अधिकार है। इसके अलावा इन बच्चों को सरकार द्वारा आयोजित कौशल विकास कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
लेख का विषय | Pencil Portal |
शुरू किया गया | केंद्र सरकार द्वारा |
संबंधित विभाग | श्रम एवं रोजगार मंत्रालय |
लाभ | बाल मजदूरी पर रोक लगेगी और बच्चों का भविष्य होगा |
Official Website | pencil.gov.in |
उद्देश्य
पेंसिल पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देश में बाल मजदूरी पर रोक लगाना है। ताकि बच्चों के हाथों में औजार की जगह पेंसिल दी जा सके ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बनाया जा सके|
बच्चों के ऊपर विभिन्न समस्याओं के कारण बचपन में ही काम का बोझ पड़ जाता है। इससे बच्चों का व्यक्तिगत विकास नहीं हो पाता जिसके कारण कई दफा बच्चे अपराध की ओर मुड़ जाते हैं। इस पोर्टल पर शिकायत दर्ज जानकारी के अनुसार बच्चों को ट्रैक कर उन्हें कौशल विकास कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने में देश का कोई भी नागरिक Pencil पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकता है।
याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बिंदु
- बाल श्रम की शिकायत दर्ज करने के लिए आपको पेंसिल पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा।
- शिकायतकर्ता को अपनी व्यक्तिगत जानकारी और जिस जगह से शिकायत कर रहा है, उसका विवरण देना आवश्यक है।
- इसके अलावा, बच्चे का नाम, पता, फोटो और अन्य विवरण दर्ज करना अनिवार्य होगा।
- इसके बाद पोर्टल से जुड़ी सरकारी एजेंसी में शिकायत दर्ज की जाएगी।
महत्वपूर्ण नोट:- बच्चों को शिकायतों के आधार पर एजेंसी द्वारा ट्रैक किया जाएगा, फिर सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों और पोषण सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। ताकि उनकी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा कर उनका भविष्य सुरक्षित रहे। इसलिए सुनिश्चित कर लें कि आपके द्वारा दी गई जानकारी सटीक हो।
TAFCOP Portal Login @ tafcop.dgtelecom.gov.in portal, Check Active SIM, Status
पेंसिल पोर्टल पर शिकायत दर्ज ऐसे करे
पेंसिल पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:-
- सबसे पहले श्रम एवं रोजगार मंत्रालय Pencil Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर Complaint/Report Child के सेक्शन पर जाकर New Complaint के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने शिकायत फॉर्म खुल जाएगा।
- इस पेज पर बाल श्रम बच्चे की जानकारी, फोटो, बाल श्रम बच्चे का पता जैसे मकान नंबर, गांव एवं मोहल्ला, वार्ड/पंचायत, ब्लॉक, तहसील, राज्य, जिला आदि का विवरण भरना होगा।
- इसके बाद अपनी जानकारी भरनी होगी जैसे अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी।
- उपरोक्त प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंत में Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह पेंसिल पोर्टल पर बाल श्रम के खिलाफ शिकायत दर्ज हो जाएगी।
शिकायत स्टेटस चेक कैसे करें?
- सबसे पहले पेंसिल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको Complaint/Report Child के सेक्शन पर जाकर Track Complaint Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर Complaint Id, Registered Mobile No और Verification Code भरना होगा।
- अंत में Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने दर्ज की गई शिकायत का स्टेटस खुल जाएगा।