Delhi Mukhymantri Tirth Yatra Yojana Registration 2023, important highlights

  Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana Delhi | दिल्ली मुख्यमंत्री मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना |  Tirth Yatra Yojana Delhi Application Form | Delhi Tirth Yatra Yojana Registration Form | दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना

दिल्ली मुख्यमंत्री मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना – दिल्ली सरकार ने राज्य के वृद्ध नागरिकों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना शुरू की है। सरकार द्वारा अपने आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के वृद्ध नागरिकों को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा मुफ्त में करवाई जा रही है। राज्य में बहुत से ऐसे नागरिक है, जो अपनी आर्थिक स्थिति के कारण यात्रा करने में असमर्थ है। इसलिए सरकार द्वारा ऐसे लोगो के लिए फ्री में यात्रा करने की योजना बनायीं गयी है। इस लेख के मध्यम से आज हम आपको दिल्ली फ्री तीर्थ यात्रा योजना की जानकारी प्रदान कर रहे है। योजना से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी के लिए हमारे साथ अंत तक जुड़े रहे।

Mukhymantri Tirth Yatra Yojana

Mukhymantri Tirth Yatra Yojana 2023

दिल्ली सरकार पहले ही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के माध्यम से राज्य के वृद्ध नागरिकों को बहुत लाभ प्रदान करती है। हमारे भारत जैसे धार्मिक देश में, तीर्थ यात्रा का अलग ही महत्व है। जीवन में एक बार तीर्थ यात्रा को बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसलिए दिल्ली सरकार अपने वरिष्ठ नागरिकों को फ्री में तीर्थ यात्रा प्रदान कर रही है। इस यात्रा के लिए सरकार उन्हीं लोगों को अवसर प्रदान करती है ,जो स्वयं यात्रा का खर्च नहीं उठा सकते। आपने इस लेख के माध्यम से आज हम आपको दिल्ली सरकार की मुख्यामंत्री मुफ्त तीर्थ यात्रा के जानकारी प्रदान कर रहे है।

Facilities Provided During Tirth Yatra Yojana Delhi

सरकार द्वारा इस यात्रा के दौरान वृद्ध नागरिकों को वातानुकूलित ट्रेन, भोजन, आवास तथा ठहरने की उचित व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाती है। प्रत्येक वृद्ध नागरिक के साथ एक 21 वर्षीय व्यक्ति उनके अटेंडेंट के तौर पर यात्रा कर सकता है। इस योजना के लाभ हेतु आप भी आवेदन कर सकते है ,अगर आप दिल्ली के निवासी है तो। राज्य सरकार इस योजना के अंतर्गत लगभग 77000 वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त यात्रा करवाएगी।

तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत कवर किए गए स्थान

दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए सरकार द्वारा निम्नलिखित तीर्थ स्थानों चयन किया गया है

  • दिल्ली-अजमेर-पुष्कर-दिल्ली
  • दिल्ली-अमृतसर- बाघा बॉर्डर-आनंदपुर साहिब-दिल्ली
  • दिल्ली-वैष्णो देवी-जम्मू-दिल्ली
  • दिल्ली-हरिद्वार-ऋषिकेश-नीलकंठ-दिल्ली
  • दिल्ली-मथुरा-वृंदावन-आगरा-फतेहपुर सीकरी-दिल्ली

Documents Required For Mukhymantri Tirth Yatra Yojana

दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के लिए आवेदक को निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्र करना होगा।

  • आधार कार्ड।
  • राशन कार्ड।
  • स्वास्थ्य प्रमाण पत्र।
  • आवासीय प्रमाण पत्र।
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Click Here For:- Ladli Yojana Delhi 2023 Application Form

Eligibility Criteria for Mukhymantri Tirth Yatra Yojana 

मुख्यमंत्री मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना के लाभ के लिए आवेदक को निम्नलिखित पात्रता मानदण्ड़ को पूरा करना होगा।

  • इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक को दिल्ली का निवासी होना अनिवार्य है।
  • तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन करने के लिए व्यक्ति कीआयु 60 से अधिक होनी चाहिए। प्रत्येक वृद्ध नागरिक के साथ उनकी सहायता के लिए परिवार का कोई भी 18 वर्ष से अधिक का सदस्य तीर्थ यात्रा पर जा सकता है।
  • इस योजना के लाभ हेतु सभी वरिष्ठ नागरिक जीवन में एक बार ही आवेदन कर सकते है।
  • आवेदक की वार्षिक आय 3 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • 71 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक अपने साथ 21 वर्ष की आयु तक का परिचालक ले जा सकते है।

Delhi Tirth Yatra Yojana online application process

मुख्यमंत्री मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना के लाभ हेतु आपको निम्नलिखित चरणों का पालन कर पंजीकरण करना होगा।

पंजीकरण करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट https://edistrict.delhigovt.nic.in पर जाना होगा।

  • Registration at e-District Delhi पर जाकर New User पर क्लिक करें।
  • वहां आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड को दस्तावेज के लिए चुनें।
  • कैप्चा कोड भर कर चेकबॉक्स पर क्लिक करें। उसके पश्चात जारी रखे विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपको पंजीकरण फॉर्म में सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरकर अपनी फोटो अपलोड करनी है। तथा अपनी पंजीकरण आईडी और पासवर्ड को याद रखें।
  • अब आप साइट पर लॉगिन करके Mukhymantri Tirth Yatra Yojana के लिए आवेदन कर सकते है।

Tirth Yatra Yojana Application Status

आवेदन की स्थिति की जानकारी के लिए आपको Official Website पर जा कर “अपने एप्लिकेशन को ट्रैक करें” का विक्लप चुनें। उसके बाद “mukhymantri tirth yatra yojana” का विकल्प चुनें। कैप्चा दर्ज करने के बाद खोज के विकल्प पर क्लिक करें। अब आपको अपने आवेदन की स्तिथि दिख जायेंगी।

Note- मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना दिल्ली से जुडी जानकारी आपको कैसी लगी। हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बातये। तथा दिल्ली सरकार से जुडी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट yojanasarkari.in के साथ बने रहे। धन्यवाद

Mukhymantri Tirth Yatra Yojana FAQ

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना दिल्ली के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा क्या है?

तीर्थ यात्रा योजना दिल्ली के लिए आवेदन करने के लिए आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।

क्या तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए वृद्ध नागरिकों के साथ उनकी सहायता के लिए परिवार का कोई सदस्य साथ में जा सकता है?

हाँ, तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए वृद्ध नागरिकों के साथ 18 वर्ष आयु का परिवार का सदस्य साथ में सहयता के लिए जा सकता है।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए जीवन में कितने बार आवेदन कर सकते है?

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए जीवन में एक बार ही आवेदन कर सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top