दिल्ली जन्म प्रमाण पत्र 2021 | Delhi Birth Certificate 2021 | बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Birth Certificate Correction Application | Delhi Birth Certificate Application Form | जन्म प्रमाण पत्र आवेदन की स्थिति | Certificate Fees
Delhi Birth Certificate- जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आजकल हर कार्य में इसकी जरुरत पड़ती है। चाहे हमे किसी नौकरी के लिए आवेदन करना हो या फिर किसी सरकारी योजना का लाभ उठाना हो, जन्म प्रमाण पत्र बेहद जरूरी है। इसीलिए जन्म प्रमाण पत्र सब लोग आसानी से बनवा पाएं, इसी पहल के साथ दिल्ली सरकार ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू किये है। यदि आप दिल्ली जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना चाहते है तो इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करे।

Table of Contents
दिल्ली जन्म प्रमाण पत्र (Delhi Birth Certificate) की आवश्यकता कहाँ कहाँ पड़ती है
- शादी प्रमाण-पत्र के लिए पंजीकरण करना हो
- उम्र साबित करनी हो
- पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, आदि जैसे दस्तावेज बनवाने हो
- शिक्षण संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए
- बीमा लाभ का दावा करने के लिए
दिल्ली e-district पोर्टल रजिस्ट्रेशन 2020
दिल्ली जन्म प्रमाण पत्र (Delhi Birth Certificate) जरूरी दस्तावेज
- शपथ-पत्र (Affidavit) जिसमें व्यक्ति के जन्म की जगह, तारीख और समय उल्लेखित हो।
- माता-पिता का आवासीय प्रमाण-पत्र (पहचान पत्र, बिजली का बिल या फिर राशन कार्ड)।
- बच्चे के माता-पिता का पहचान प्रमाण (वोटर आईडी कार्ड)।
दिल्ली जन्म प्रमाण पत्र (Delhi Birth Certificate) देरी होने पर आवश्यक दस्तावेज
- माता-पिता का अनुरोध-पत्र।
- पता-प्रमाण जहां पर बच्चे का जन्म हुआ हो।
- निर्धारित प्रारूप में शपथ-पत्र जिसमें बच्चे का पूरा विवरण शामिल हो।
- जन्म तिथि का प्रमाण
- आधार कार्ड
दिल्ली राशन कार्ड के लिए अप्लाई कैसे करे?
दिल्ली जन्म प्रमाण पत्र (Delhi Birth Certificate) आवेदन फीस
- जन्म होने के बाद 21 दिनों के अंदर पंजीकरण करने पर कोई शुल्क नहीं है।
- जन्म होने के 21 दिन बाद पंजीकरण पर 7 रूपए शुल्क है।
- जन्म होने के 30 दिन बाद लेकिन एक साले से पहले रजिस्ट्रेशन करवाने पर 10 रूपए शुल्क का भुगतान करना होता है।
- जन्म के एक साल बाद जन्म प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन करते है, तो आवेदक को 15 रूपए फीस देनी होती है।
दिल्ली जन्म प्रमाण पत्र (Delhi Birth Certificate) ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
- सबसे पहले दिल्ली सरकार की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – अधिकारिक वेबसाइट
- इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर Application Form के ऑप्शन पर क्लिक करे।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने 1 नया पेज खुलेगा।
- इसके बाद Birth Certificate के लिंक के ऊपर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते है ही आपके सामने Delhi Birth Certificate Application Form PDF फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।
- Direct Link – http://web.delhi.gov.in/wps/wcm/connect/DoIT_Revenue/revenue/home/downloads/birth
- इसके बाद इसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते है।
Delhi Temporary Ration Coupon ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
दिल्ली जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करे?
- सबसे पहले दिल्ली की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – अधिकारिक वेबसाइट
- इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर Online Services के ऑप्शन पर क्लिक करे।
- Online Services पर क्लिक करते ही आपके सामने सर्विसेस की लिस्ट आ जाएगी।
- उस लिस्ट में से Birth Certificate पर क्लिक करे।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने फॉर्म आ जाएगा।
- सभी विकल्पों को ध्यान पूर्वक पढ़कर सही जानकारी भरे।
- इसके बाद नीचे दिख रहे Search के बटन पर क्लिक करे।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।
- इसमें आपको बच्चे के नाम, माता व पिता के नाम के अनुसार अपने जन्म प्रमाण का चयन करना होगा।
- इसके लिए आपको View के बटन पर क्लिक करना होगा।
- दिल्ली जन्म प्रमाण डाउनलोड करने के लिए Get Certificate के बटन पर क्लिक करे।
Note- हमारी इस वेबसाइट का उद्देश्य आप तक सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओ की जानकारी पहुँचाना है।अगर आपको ये जानकारी सही लगे तो दूसरो के साथ भी साँझा कीजिये। कोई त्रुटि हो तो हमे जरूर बताए।