CSC Dak Mitra Portal:-
CSC Dak Mitra Portal को भारत के जन सेवा केंद्र (CSC) ने शुरू किया है। इससे जन सेवा केंद्र संचालक (CSC Vle) को डाक मित्र बनने का अवसर मिलेगा। CSC Vle देश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रजिस्ट्रेशन करके स्पीड पोस्ट बुकिंग फ्रेंचाइजी और डाक पार्सल बुकिंग से संबंधित कार्य कर सकते हैं| वे इस पोर्टल पर ऐसा कर सकते हैं। वह आसानी से हर महीने ₹10000 से ₹20000 तक कमा सकता है। इस लेख के माध्यम से हम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया से लेकर इससे जुड़ी अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करेंगे| यदि आप CSC संचालक हैं और CSC Dak Mitra Portal 2024 के तहत रजिस्ट्रेशन करके डाक मित्र के रूप में काम करना चाहते हैं, तो आप इस लेख को अंत तक पढ़ें|
CSC Dak Mitra Portal 2024
जन सेवा केंद्र संचालक अपने क्षेत्र के लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन प्रदान करते हैं। जन सेवा केंद्र के सीईओ डॉक्टर दिनेश त्यागी सर ने हाल ही में एक ट्वीट के माध्यम से सभी सीएससी संचालकों को बताया कि अब वह अपने सीएससी सेंटर के माध्यम से स्पीड पोस्ट बुकिंग और भारतीय डाक पोस्ट पार्सल की सुविधाएं भी अपने क्षेत्र के नागरिकों को दे सकेंगे। इसके लिए उन्हें CSC Dak Mitra Portal 2024 पर जाकर पंजीकृत करना होगा। वह डाक मित्र बनने के बाद ही काम कर सकेगा। किंतु सीएससी डाक मित्र, अभी सभी CSS संचालकों को नहीं बनाया जाएगा; केवल उन्हीं संचालकों को बनाया जाएगा जो अपने क्षेत्र में बेहतर और सर्वश्रेष्ठ सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
लेख का विषय | CSC Dak Mitra Portal |
शुरू किया गया | CSC द्वारा |
लाभार्थी | जन सेवा केंद्र के संचालक |
उद्देश्य | ग्रामीण इलाकों में स्पीड पोस्ट एवं इंडिया पोस्ट पार्सल से जुड़ी सेवाओं को आसान बनाना और सीएससी संचालक की आय में वृद्धि करना। |
पोर्टल का लिंक | dakmitra.csccloud.in |
उद्देश्य
CSC Dak Mitra Portal 2024 का मुख्य उद्देश्य देश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्पीड पोस्ट और इंडिया पोस्ट पार्सल जैसी सुविधाओं को आसान बनाना है और CSC Vle की आय में वृद्धि करना है। क्योंकि लोगों को पार्सल को दूसरे स्थान पर भेजने के लिए डाकघर जाना पड़ता है और कुछ ग्रामीण इलाकों में भारतीय डाकघर नहीं होने के कारण लोगों को स्पीड पोस्ट, इंडिया पोस्ट पार्सल जैसी सुविधाओं का लाभ लेने में काफी मुश्किल होती है। लेकिन अब वह इन सभी सेवाओं का लाभ अपने क्षेत्र के जन सेवा केंद्र से ले सकेंगे|
सीएससी डाक मित्र पोर्टल के माध्यम से, Village Level Entrepreneur (CSC) डाक मित्र बनकर हर महीने ₹10000 से ₹20000 तक की कमाई कर सकते हैं| साथ ही यह पोर्टल ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर डाक सेवाएं देने के साथ-साथ केंद्र संचालकों की आय को भी बढ़ा देगा।
लाभ एवं विशेषताएं
- CSC Dak Mitra Portal की सेवा शुरू करने की जानकारी जन सेवा केंद्र के सीईओ डॉ दिनेश त्यागी जी ने दी है।
- CSC Vle और ग्राहक दोनों इस पोर्टल से लाभ उठाएंगे।
- अब CSC केंद्र संचालक इस पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करके डाक मित्र बन सकेंगे।
- CSC Dak Mitra ग्राहकों को स्पीड पोस्ट बुकिंग फ्रेंचाइजी और डाक पार्सल बुकिंग से संबंधित सेवाएं दे सकेगा। जिससे वह ₹10000 से ₹20000 प्रति माह कमा सकेगा।
- इस सुविधा के शुरू होने से अब ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग स्पीड पोस्ट बुकिंग और डाक पार्सल बुकिंग जैसी सुविधाओं का लाभ अपने क्षेत्र में ले सकेंगे, जहां भारतीय डाकघर नहीं है।
डाक मित्र के रूप में कार्य कर सकेंगे CSC Vle
जन सेवा केंद्र के सीईओ ने बताया कि CSC संचालक अब ग्राहकों को स्पीड पोस्ट बुकिंग और भारतीय डाक पोस्ट पार्सल की सुविधा भी दे सकते हैं। इसके लिए उन्हें CSC Dak Mitra Portal 2024 पर जाना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद, संचालक ग्राहक के पार्सल को उसके बताए गए स्थान पर भेजने के लिए सीधे तौर पर ले सकेगा। इसके बाद, ग्राहक के पार्सल को भेजने के लिए संचालक इस पोर्टल पर लॉगिन करेंगे। इसके बाद डाकिया को पार्सल लेने के लिए भेजा जाएगा। यानी केंद्र संचालक ग्राहक और डाकघर के बीच एक मध्यस्थ होगा।
CSC Dak Mitra Commission Chart
CSC Vle CSC डाक मित्र पोर्टल पर रजिस्टर्ड होकर डाक मित्र के तौर पर काम करना चाहने वालों को स्पीड पोस्ट बुकिंग फ्रेंचाइजी और डाक पार्सल बुकिंग से संबंधित सेवाओं के लिए डाकघर से कमीशन मिलेगा। इस कमीशन की सूची नीचे दी गई है:-
Booking Amount | Total Commission to CSC channel (in %age) | Total Commission to CSC channel (in Rs.) | Vle Commission (80% of CSE Commission Excluding TDS & GST) in Rs. |
200 | 15 | 30 | 22.8 |
400 | 15 | 60 | 45.6 |
600 | 15 | 90 | 68.4 |
CSC Dak Mitra Portal Registration कैसे करें?
सीएससी सेंटर संचालक को इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करने के लिए निचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:-
- सबसे पहले सीएससी सेंटर संचालक को CSC Dak Mitra Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
- इसके बाद होमपेज खुल जाएगा।
- होमपेज पर Continue to Connect के बटन पर क्लिक करना होगा|
- आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर डिजिटल सेवा पोर्टल लॉगइन आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा| डालकर
- इसके बाद Sign in के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
- अब आपके सामने CSC Dak Mitra Portal Registration Form खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी|
- अंत में Proceed के बटन पर क्लिक करना होगा|
- इस प्रकार आप CSC Dak Mitra Portal 2024 पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।