Abua Awas Yojana List 2024: अबुआ आवास योजना की नई सूची में नाम देखें

Abua Awas Yojana List:-

झारखंड सरकार ने अबुआ आवास योजना को गरीबों और जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है उनके लिए शुरू किया है। abua awas yojana jharkhand के माध्यम से योग्य परिवारों को पक्का तीन कमरों का घर मिलेगा। जिनके पास पक्का मकान नहीं है ताकि राज्य के नागरिकों को सुरक्षित घर मिल सके और सुरक्षित जीवन जी सकें। अगर आप भी झारखंड के निवासी हैं और इस योजना के लिए आवेदन किया है, तो आप खुश हो जाएंगे क्योंकि झारखंड सरकार ने Abua Awas Yojana List 2024 को जारी किया है। आप घर बैठे अबुआ आवास योजना लिस्ट 2024 में आप अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से हम Abua Awas Yojana List से संबंधित जानकारी साझा करेंगे। तो इस लेख को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ें|

Abua Awas Yojana List

Abua Awas Yojana List 2024

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने अबुआ आवास योजना को शुरू किया है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्का घर देगी। इस योजना के तहत सभी जाति वर्ग के लोगों को तीन कमरों का पक्का घर मिलेगा। इस योजना के तहत पक्का घर बनाने के लिए सरकार की तरफ से दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। राज्य सरकार ने इस योजना को लागू करने के लिए 15,000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है। इस योजना का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक 8 लाख गरीब परिवारों को घर देना है। यदि abua awas yojana list 2024 jharkhand में आपका नाम लिस्ट में होता है तो आपको झारखंड सरकार द्वारा अबुआ आवास योजना के तहत तीन कमरों वाला पक्का मकान बनाने के लिए 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। abua awas yojana status check आप घर बैठे ऑनलाइन अपने लैपटॉप या मोबाइल के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

लेख का विषय Abua Awas Yojana List
योजना का नाम अबुआ आवास योजना
शुरू की गई मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी द्वारा
लाभार्थी राज्य के गरीब परिवार
आर्थिक सहायता राशि 2 लाख रुपए
उद्देश्य गरीबों को मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइट sarkaraapkedwar.jharkhand.gov.in

उद्देश्य

झारखंड सरकार द्वारा अबुआ आवास योजना लिस्ट को जारी करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि राज्य के गरीब लोगों को जिन्होंने इस योजना के तहत आवेदन किया है, उनके नामों को ऑनलाइन लिस्ट में देखने की सुविधा मिलेगी। ताकि उन सभी लोगों को तीन कमरों का पक्का मकान बिना किसी समस्या के दिया जा सके जिनके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है या गरीबी के कारण पक्का मकान बनाने में असमर्थ हैं इस कार्यक्रम से गरीब परिवारों को घर मिल सकेगा।

लाभ एवं विशेषताएं

  • राज्य के सभी गरीब परिवारों को अबूआ आवास योजना के माध्यम से पक्के घर मिलेंगे।
  • इस योजना के माध्यम से योग्य परिवार को पक्का घर दिया जाएगा, जो तीन कमरों का होगा।
  • इस योजना के माध्यम से घर बनाने के लिए झारखंड सरकार द्वारा दो लाख रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
  • सरकार ने इस योजना को लागू करने के लिए 15,000 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।
  • वित्तीय वर्ष 2024 में प्रथम चरण में दो लाख परिवारों को तीन कमरों वाले पक्के घर मिलेंगे।
  • इस योजना से सभी जाति वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा।

31 लाख से अधिक किए गए आवेदन

झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर ने बताया कि अबुआ आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को पक्का घर देने के लिए अब तक 31 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 29.97 लाख का सत्यापन किया गया है। वहीं, इन आवेदनों में से लगभग एक लाख आवेदन पत्र डुप्लीकेट मिले है।

झारखंड अबुआ आवास योजना लाभा किनको मिलेगा?

  • कच्चे घरों में रहने वाले परिवार
  • आवास योजना एवं निराश्रित परिवार
  • प्राकृतिक आपदा के शिकार परिवार
  • विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह के परिवार
  • कानूनी तौर पर किए गए बंधुआ मजदूर एवं ऐसे परिवार
  • ऐसे परिवार जिन्हें केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा संचालित आवास योजना का लाभ नहीं मिला हो।

पात्रता मानदंड

  • आवेदक झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के पास पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से कम होनी चाहिए।
  • आयकर दाता परिवार इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक

अबुआ आवास योजना लिस्ट 2024 में नाम कैसे चेक करें?

jharkhand abua awas yojana list में अपना नाम चेक करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:-

  • सबसे पहले झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर Report के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • इस नए पेज पर Abua Awas Yojana List के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर अपने जिला, ब्लाक और गांव के नाम का चयन करना होगा।
  • अंत में Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने अबुआ आवास योजना लिस्ट 2024 आ जाएगी।
  • इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में होगा तो ही आपको इस योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा।

अन्य महत्वपूर्ण लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top