UPBOCW | upbocw.in | www.upbocw.in login | www.upbocw.in login new registration | www.upbocw.in check | www.upbocw.in check status renewal | upbocw list | upbocw contact number | upbocw renewal |
केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारें देश के सभी श्रमिक नागरिकों के लिए समय समय पर कई तरह की योजनाओं को संचालित करती रहती है ताकि इन श्रमिक नागरिकों की आर्थिक स्थिति में सुधार किया जा सके| इस राह में आगे बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिक नागरिकों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल को शुरू किया गया है। इस का नाम Upbocw है।
इसके माध्यम से प्रदेश के सभी श्रमिक श्रेणी के नागरिकों को श्रम विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की योजनाएं Upbocw के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य के श्रमिकों को लाभ प्राप्त करने के लिए पहले अपना पंजीकरण(upbocw online registration) करना होगा।
पंजीकरण करने के बाद श्रमिक नागरिकों को श्रमिक पंजीयन कार्ड(labor registration card) प्रदान किया जाएगा। जिसके माध्यम से वो केंद्रीय एवं राज्य स्तर पर श्रमिकों के लिए संचालित की गई सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम UPBOCW से संबंधित संपूर्ण जानकारी साझा करेंगे जैसे upbocw.in क्या है?, upbocw.in login कैसे करें?, उद्देश्य, लाभ इत्यादि| अगर आप इससे संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें|

UPBOCW
UPBOCW का पूरा नाम उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (Uttar Pradesh Building and Other Construction Workers Welfare Board)है। UPBOCW portal को उत्तर प्रदेश के श्रमिक श्रेणी के नागरिकों के लिए शुरू किया गया है। उत्तर प्रदेश के श्रमिक नागरिकों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए श्रम विभाग द्वारा इसके माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के सभी श्रमिक नागरिकों को श्रम विभाग में पंजीकरण करना आवश्यक है। राज्य के 18 वर्ष से 60 वर्ष की आयु वाले सभी श्रमिक नागरिक UPBOCW पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। श्रमिक पंजीयन किए गए लाभार्थियों को मजदूर कार्ड दिया जाएगा इसकी सहायता से श्रमिक विभिन्न प्रकार की योजनाओं से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
लेख का विषय | UPBOCW |
विभाग | श्रम विभाग |
लाभार्थी | राज्य के श्रम नागरिक |
उद्देश्य | पंजीकृत श्रमिकों को अनेक प्रकार की श्रमिक योजनाओं का लाभ प्रदान करना |
अधिकारिक वेबसाइट | upbocw.in |
UPBOCW का उद्देश्य
श्रम विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी श्रमिकों को सभी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है ताकि बिना किसी समस्या के श्रमिक मजदूरों को सरकार द्वारा जारी सभी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके। इस माध्यम से श्रमिक मजदूरों को यूपी श्रमिक पंजीयन कार्ड(UP labor registration card) प्रदान किया जाएगा| श्रमिक कार्ड बनने से उनकी आर्थिक स्थिति और जीवन स्तर में सुधार आ सकेगा। UPBOCW Portal पर श्रमिक नागरिकों के लिए सरकार द्वारा संचालित की जा रही सभी योजनाओं की जानकारी दी गई है।
UPBOCW (उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ) पर उपलब्ध योजनाएं
UPBOCW पोर्टल के माध्यम से श्रमिक नागरिक विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उनका लाभ उठा सकते हैं। पोर्टल पर उपलब्ध योजनाओं का विवरण निम्नलिखित है:-
- आवासीय विद्यालय योजना
- अक्षमता पेंशन योजना
- आवास सहायता योजना
- कन्या विवाह योजना
- कौशल विकास तकनीकी योजना
- सौर ऊर्जा सहायता योजना
- संत रविदास शिक्षा सहायता योजना
- गंभीर बीमारी सहायता योजना
- शिशु हित लाभ योजना
- निर्माण कामगार बालिका मदद योजना
- निर्माण श्रमिक भोजन सहायता योजना
- निर्माण कामगार मृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना
- निर्माण कामगार अंत्येष्टि योजना
- मातृत्व लाभ योजना
- मेधावी छात्र पुरस्कार योजना
- चिकित्सा सुविधा योजना
- पेंशन सहायता योजना
upbocw list में पंजीकरण कार्य सूची
UPBOCW (उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड) पर निम्नलिखित कार्य में लगे श्रमिक पंजीकरण कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं:-
- पुताई
- प्लंबर
- लोहार
- चुना बनाना
- सुरंग निर्माण
- रोलर चलाना
- कुआं खोदना
- सड़क निर्माण
- इलेक्ट्रिक वर्क
- बढ़ई का कार्य
- मोजैक पॉलिश
- राजमिस्त्री का कार्य
- मार्बल एवं स्टोन वर्क
- छप्पर डालने का कार्य
- टाइल्स लगाने का कार्य
- हथोड़ा चलाने का कार्य
- मिक्सर चलाने का कार्य
- स्प्रे वर्क या मिक्सिंग वर्क
- कुए से गाद हटाने का कार्य
- ईंट भट्टों पर ईंट निर्माण का कार्य
- सीमेंट कंक्रीट आदि ढोने का कार्य
- चट्टान तोड़ने का कार्य या खनिकर्म
- बांध, पुल, सड़क का निर्माण या भवन निर्माण
- खिड़की ग्रिल दरवाजे आदि की स्थापना का कार्य
- रसोई में उपयोग हेतु मॉड्यूलर इकाइयों की स्थापना
- चौकीदारी (निर्माण स्थल पर सुरक्षा प्रदान करने के लिए)
- बड़े आंतरिक कार्य जैसे मशीनरी पुल निर्माण कार्य आदि
- ठंडी एवं गर्म मशीनरी की स्थापना और मरम्मत का कार्य
- मिट्टी का काम लिफ्ट एवं स्वचालित सीढ़ी की स्थापना का कार्य
UPBOCW.in up Registration करने के लिए पात्रता
UP Labour Card Registration करने की पात्रता निम्नलिखित है:-
- आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हों।
- आवेदक पेशे से श्रमिक होना चाहिए।
- श्रमिक नागरिक पंजीयन करने के लिए 1 साल के टाइम पीरियड के समय 90 दिन का काम किया होगा।
- परिवार के मुखिया के नाम पर ही श्रमिक कार्ड बनाया जाएगा।
UPBOCW पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज
www.upbocw.in पर Uttar Pradesh Shramik Card रजिस्ट्रेशन के लिए जरुरी दस्तावेजों निम्नलिखित है:-
- आधार कार्ड
- परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- राशन कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- रजिस्टर मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक
UPBOCW Portal Registration कैसे करें?
- सबसे पहले UPBOCW की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर श्रमिक पंजीयन आवेदन करें(apply for labor registration) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर पूछी गई जानकारी जैसे आधार कार्ड या आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद अपने मंडल और अपने जनपद का चयन करना होगा।
- अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगा।
- इसके बाद मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- अंत में सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप यूपी श्रमिक कार्ड पंजीकरण करने की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।
UPBOCW में श्रमिक पंजीकरण Status Check
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर श्रमिक पंजीयन की स्थिति जानने के लिए यहां क्लिक करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आधार कार्ड संख्या, आवेदन संख्या या पंजीयन संख्या में से किसी एक का चयन करके संख्या भरनी होगी|
- इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब Reset के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने आपके आवेदन से संबंधित सभी जानकारी आ जाएगी।
UPBOCW 2023 श्रमिक सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करें?
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर श्रमिक सर्टिफिकेट डाउनलोड करें(Download labor certificate) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर दो ऑप्शन दिखाई देगे:-
- आधार कार्ड संख्या
- पंजीयन संख्या।
- इन दोनों में से किसी एक नंबर को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अंत में Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने श्रमिक सर्टिफिकेट आ जाएगा।
- जिसे आप डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है और उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
upbocw renewal कैसे करें?
upbocw renewal करने की प्रक्रिया निचे दी गई है:-
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज स्थित ‘पंजीकरण नवीनीकरण‘(registration renewal) के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद पंजीकरण संख्या को भरके और कैप्चा कोड को भरना होगा।
- अब ‘Search’ के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद श्रमिक पंजीयन विवरण दिखाई देगा,जिसमें नाम,जनपद,पंजीयन स्थिति तथा आयु आदि देख सकते है।
- इसके अलावा पहले के रिन्यूअल के विवरण भी नीचे दिखाई देगा।
- रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल के लिए ‘नवीनीकरण करे’ पर क्लिक करे तथा आगे के प्रक्रिया को आवेदक के विवरण के आधार पर सबमिट करना होगा।
यूपी श्रमिक जिलेवार सूची(UP labor district wise list) कैसे देखें?
- सबसे पहले UPBOCW की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर श्रमिक सेक्शन में श्रमिकों की सूची जनपद वार/ब्लॉक वार(district wise/block wise) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज अपने जनपद का चयन करना होगा।
- इसके बाद नगर निकाय या विकासखंड का चयन करना होगा।
- अब कार्य की प्रकृति का चयन कर कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने श्रमिक जिलेवार सूची खुल जाएगी।
Important Links
Official website | Click Here |
श्रमिक पंजीयन | Registeration | Status |
स्वघोषणा पत्र | Click Here |
upbocw contact number
इस लेख में हमने इससे संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर दी है यदि आप अभी भी किसी समस्या का सामना कर रहे है या आप इससे संबंधितअन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप निचे दिए गए नंबर या ईमेल पर सम्पर्क करके आप अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है|
- हेड ऑफिस पता:- 2nd फ्लोर, A & D ब्लॉक,किसान मंडी भवन,विभूति खंड,गमती नगर,लखनऊ- 226010
- हेल्पलाइन नंबर:- 05122297142, 05122295176
- शिकायत हेतु टोल फ्री नंबर:- 18001805160
- ईमेल:- [email protected]
UPBOCW Labour Department FAQs
श्रमिक कार्ड खो जाने पर क्या करे?
अगर श्रमिक कार्ड खो गया हो तो अपने नजदीक के प्रज्ञा केंद्र (CSC) से ऑनलाइन प्रिंट करा सकते है।
राशि किस माध्यम से प्राप्त होगी?
पंजीयन के वक्त दिए गए बैंक खाते से मिलने वाले राशि को प्राप्त कर सकते है।
लाभार्थी को कितने दिनों के बाद रिन्यूअल करना होगा?
लाभार्थियों को प्रति वर्ष एक बार रिन्यूअल करने की आवश्यकता होगी।
श्रमिक को पूछताछ करनी हो तो क्या करे?
डिपार्टमेंट द्वारा इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसके अलावा पोर्टल (upbocw.in) में पूछताछ के लिए ऑनलाइन फॉर्म सबमिट का विकल्प भी दिया गया है। जिसकी सम्पूर्ण जानकारी उपरोक्त लेख में दी गई है