लाडली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश ऑनलाइन | MP Ladli Laxmi Scheme Application Form | एमपी लाड़ली लक्ष्मी योजना ऑनलाइन आवेदन | Ladli Laxmi Yojana in Hindi
MP Ladli Laxmi Yojana- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में लड़कियों की शिक्षा व सामजिक स्तर को सुधारने के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है। लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा लड़कियों को आर्थिक सहायता के तौर 1,18000 रूपये प्रदान करेंगी। राज्य में लड़कियों की शिक्षा सुधार में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस लेख के माध्यम से हम आपको आज मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना से सम्बंधित जानकारी प्रदान कर रहे है। इस योजना से जुड़े किसी भी प्रकार की जानकारी के हमारे साथ अंत तक बने रहे।
![[PDF] MP Ladli Laxmi Yojana | मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना 2021एप्लीकेशन फॉर्म 1 MP Ladli Laxmi Yojana](https://yojanasarkari.in/wp-content/uploads/2020/12/mp-ladli-yojana-2.jpg)
लाडली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश | |
आर्टिकल | मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना |
उदेश्य | लड़कियों के जीवन स्तर को सुधारना |
विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग |
लाभार्थी | राज्य की बालिकाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
MP Ladli Laxmi Yojana का उद्देश्य
राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में लड़कियों शिक्षा को बढ़वा देने के लिए इस योजना की शुरुआत की गयी है। राज्य में बहुत से ऐसे गरीब परिवार है, जो अपनी कमजोर आर्थिक स्तिथि के कारण बेटियों की उच्च शिक्षा प्रदान करने में असमर्थ है। तथा समाज में भी लड़कियों की स्तिथि बहुत दयनीय है। आज भी लोग लड़का और लड़कियों में भेद- भाव करतें है। जिसके कारण भी राज्य में लड़कियों शिक्षा स्तर बहुत ही नीचे है। इसलिए सरकार द्वारा राज्य की लड़कियों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है। ताकि उनकी कमजोर आर्थिक स्तिथि का उनकी शिक्षा पर कोई प्रभाव न पड़े। इस योजना के माध्यम से सरकार राज्य की बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस आर्थिक राशि का उपयोग लड़कियों की शिक्षा व शादी विवाह पर किया जा सकता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में लड़कियों को शैक्षिक व आर्थिक रूप में मजबूत करना है। तथा साथ ही साथ राज्य में महिलाओं व पुरषों के लिंग अनुपात को कम करना है।
लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश की पात्रता मानदंड क्या है?
मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना के आवेदन के लिए पात्रता मानदंड निम्नलिखित है।
- आवेदक को राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष या उस से अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक अविवाहिता होनी चाहिए है।
- आवेदक के परिवार का कोई आयकर रिकॉर्ड न हो।
- गोद ली गयी बालिका भी आवेदन की पात्र है।
- गोद लेने का कोई प्रमाण होना चाहिए
MP Ladli Laxmi Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
एमपी लाडली लक्ष्मी योजना के आवेदन के लिए आवेदक को निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्र करना होगा।
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- बालिका जन्म प्रमाण पत्र
- माता पिता का पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- बैंक अकॉउंट पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
- सबसे पहले, आपको योजना से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज खुलने पर आपको आवेदन पत्र के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- नया पेज खुलने पर आपको “जनसामान्य” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।उसके बाद आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
- फॉर्म में पूछी गयी जानकारी को आपको ध्यानपूर्वक भरना होगा।
- उसके बाद आपको जानकारी सुरक्षित के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने मध्य प्रदेश लाड़ली योजना का आवेदन पत्र खुल जायेगा।
- आवेदन पत्र में आपको व्यक्तिगत जानकारी को भरना होगा। जैसे-
1. परिवार की जानकारी
2. टीकाकरण की स्थिति तथा पत्राचार की जानकारी
३. दस्तावेजों को अपलोड करना
- आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी प्रकार की जानकरी भरने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्रदान किया जायेगा।
- इसके माध्यम से आप आवेदन पत्र की स्तिथि को चेक कर सकतें है।
MP Ladli Laxmi Yojana Application Form PDF Download
Note- हमारी इस वेबसाइट का उद्देश्य आप तक सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओ की जानकारी पहुँचाना है। अगर आपको ये जानकारी सही लगे तो दूसरो के साथ भी साँझा कीजिये। कोई त्रुटि हो तो हमे जरूर बताए।