mp kisan app login | mp kisan app download | mp kisan portal |
MP Kisan App:-
हम सभी जानते है की खेती करने में किसानों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। किसानों को कभी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है तो कभी भूमि विवाद का सामना करना पड़ता है। मध्य प्रदेश सरकार ने इस बात को ध्यान में रखते हुए एक ऐसा ऐप बनाया है जिसकी सहायता से किसान अपनी गिरदावरी खुद कर सकेंगे। MP Farmer App 2023 मध्य प्रदेश सरकार ने शुरू किया है।
किसानों को MP Kisan App के माध्यम से फसलों का बीमा लेने के लिए सरकारी कार्यालयों में घूमने की आवश्यकता नहीं होगी। किसान गिरदावरी ऐप से कृषक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं में पंजीयन कर सकते हैं। इस लेख में हम एमपी किसान ऐप 2023 के बारे में बताएंगे और कैसे आप इस ऐप को मोबाइल में डाउनलोड कर सकते है। तो इस लेख को अंत तक पढ़ें|
MP Kisan App 2023
राजसव विभाग मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए एक ऐप लॉन्च किया गया है। इस ऐप का नाम एमपी किसान ऐप 2023 हैं। इस ऐप की मदद से आप घर बैठे अपने खेत की जानकारी, खसरा, खतौनी एवं नक्शे की प्रतिलिपि प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस MP Kisan App से बोई गई फसलों की स्वघोषणा और समय-समय पर शासन द्वारा किसानों को लेकर खेती के लिए जारी की गई सलाह भी प्राप्त कर सकते हैं। इस ऐप के माध्यम से राज्य के किसानों को फसल की हानि होने पर मुआवजा, किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि ऋण लेने में भी सुविधा प्राप्त होगी। और साथ ही इस ऐप के माध्यम से आप खाता नंबर को आधार नंबर द्वारा भी लिंक कर सकते हैं।
लेख का विषय | MP Kisan App Download |
विभाग | राजस्व विभाग |
विकसित किया गया | डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी गवर्नमेंट ऑफ एमपी(Department of Science and Technology Government of MP) |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के किसान |
उद्देश्य | किसानों को कृषि योजनाओं की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना |
ऐप डाउनलोड करें | यहाँ क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट | mapit.gov.in |
उद्देश्य
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी किसान ऐप को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को कृषि योजनाओं की जानकारी ऑनलाइन प्रदान करना है| इस ऐप के माध्यम से किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना, कृषि ऋण, बीमा, खेतों में बोई गई फसलों का बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि योजनाओं की जानकारी और सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। किसानों के इस ऐप के माध्यम से योजनाओं के लिए आवेदन करने के लिए सरकारी कार्यालयों में घूमने की आवश्यकता नहीं होगी। जिससे किसानों को समय बचेगा।
लाभ एवं विशेषताएं
- किसान खुद एमपी किसान ऐप पर अपनी फसल की जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
- किसानों को यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है कि वह अपने खेत से ही खुद की फसल की जानकारी रजिस्टर कर सकते हैं।
- मेरी गिरदावरी मेरा अधिकार में खुद की फसल की गिरदावरी की जानकारी दर्ज कराकर रजिस्टर हो सकते हैं।
- किसान इसकी सहायता से जिला, तहसील, गांव और खसरा आदि का चयन कर अपने खाते को जोड़ सकते है।
- फसल की जानकारी से सहमत होने पर किसान अपने खेत में बोई गई फसल की जानकारी खेत में उपस्थित होकर लाइव फोटो के साथ दर्ज कर सकता है।
- इस ऐप के माध्यम से किसान फसल हानि होने पर मुआवजा, किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि ऋण लेने में भी सुविधा प्राप्त कर सकते है।
- MP Kisan App के माध्यम से किसानों को अन्य योजनाओं की जानकारी भी मिलती रहेगी।
- अब राज्य के किसानों को पटवारी के यहां चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।
MP Kisan App पर सुविधाओं का मिलेगा लाभ
- सीमांकन
- कृषि योजनाएं
- बाजार मंडी भाव
- सोलर पंप आवेदन
- ई उपार्जन पंजीयन
- गिरदावरी जानकारी
- मौसम की जानकारी
- मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना
- एमपी मिट्टी परीक्षण योजना
- फसल स्वघोषणा/दावा आपत्ति
- खसरा/खतौनी/नक्शा प्रतिलिपि
- पीएम किसान योजना रजिस्ट्रेशन/स्टेटस
एमपी गिरदावरी की उपयोगिता
- किसान क्रेडिट कार्ड
- कृषि एवं फसल ऋण
- प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना
- न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन
- फसल हानि की स्थिति के आकलन में आवश्यक
- कृषि योजनाओं के विभिन्न ऑनलाइन आवेदन में उपयोगी
किसानों को किया जा रहा है जागरूक
एमपी किसान ऐप के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को जागरूक करेगी। इस ऐप के माध्यम से किसान अब अपने खेत की सीमा खुद देख सकते हैं। आगर मालवा में इसे ग्राउंड पर लाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। Agar Malwa भू अभिलेख अधिकारी ने कहा कि राज्य के किसानों को MP Kisan App का उपयोग करने के बारे में बताया जा रहा है। इसके लिए गांव में जाकर पटवारी जानकारी देते हैं। किसानों को बताया जा रहा है कि वे इस ऐप के माध्यम से अपने खेत में बैठकर अपनी जमीन और फसल का लेखा जोखा ऑनलाइन देख सकते हैं। और आप खुद गिरदावरी भी कर सकते हैं। इस ऐप से किसानों को बहुत राहत मिलेगी। तथा आसानी से खेती की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
MP Kisan App Download कैसे करें?
- सबसे पहले अपने फोन में Google Play Store ओपन करना होगा।
- अब ऊपर सर्च बार में MP Kisan App टाइप करके Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने एमपी किसान ऐप खुल जाएगा।
- अब Install के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद एमपी किसान एप आपके मोबाइल में डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।
- अब आप इस ऐप को यूज़ करके एमपी किसान से जुड़ी सभी जानकारी देख सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
ऐप डाउनलोड करने के बाद:-
- App ओपन करके लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने चार ऑप्शन दिखाई देंगे:-
- कृषक लॉगिन
- विभागीय लॉगिन
- विक्रेता लॉगिन
- सोसाइटी लॉगिन
- आपको कृषक लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने नया पेज खुल जाएगा|
- इस नए पेज पर अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा|
- प्राप्त ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में दर्ज कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
- अब एमपी फसल गिरदावरी लॉगिन फसल दर्ज करने के लिए फसल स्वघोषणा पर क्लिक करना होगा।
- आप जिन खाते की गिरदावरी करना चाहते हैं उसके लिए एक या अधिक खाता जोड़े हेतु प्लस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद जिला, तहसील, हल्का, ग्राम, खसरा का चुनाव करना होगा।
- अंत में अपनी फसल की जानकारी दर्ज करनी होगी।
- इस प्रकार आप आसानी से MP Kisan App पर फसल गिरदावरी की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं।