(जेएसवाई) Janani Suraksha Yojana 2024: आवेदन, लाभ, पात्रता

Janani Suraksha Yojana:-

हमारे देश की सरकार समय समय पर गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए कार्यक्रम शुरू करती रहती है। इस लेख के माध्यम से हम ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे| जिसका नाम Janani Suraksha Yojana Scheme है। इस लेख में हम जननी सुरक्षा योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे| जैसे, क्या जननी सुरक्षा योजनाएं हैं?, उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन की स्थिति आदि। यदि आप इस Janani Suraksha Yojana से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें|

Janani Suraksha Yojana

Janani Suraksha Yojana 2024

हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जननी सुरक्षा योजना की शुरुआत की है। सरकार इस योजना के तहत देश की गर्भवती महिलाओं को धन देगी। इस कार्यक्रम से गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की हालत सुधरेगी। इस योजना का फायदा केवल गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली महिलाओं को मिल सकता है। गर्भवती महिलाओं को सरकारी जननी सुरक्षा कार्यक्रम के अनुसार दो श्रेणियों में बांटा गया है। कुछ इस तरह की श्रेणियां हैं:-

  • ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती महिलाएं:- जननी सुरक्षा योजना के तहत, वह सभी महिलाएं जो गर्भवती हैं (प्रसव के समय) और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करती हैं, उन्हें सरकार द्वारा ₹1400 की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, आशा सहयोगी को प्रसव के बाद सेवा देने के लिए ₹300 और प्रसव प्रोत्साहन के लिए ₹300 दिए जाएंगे।
  • शहरी क्षेत्रों की गर्भवती महिलाएं:- इस योजना के तहत, हर गर्भवती महिला को प्रसव के समय ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, आशा सहयोगी को प्रसव प्रोत्साहन के लिए ₹200 और प्रसव के बाद सेवा देने के लिए ₹200 मिलेंगे।

उद्देश्य

हम सभी जानते हैं, गरीबी रेखा से निचे रहने वाली महिलाएं अपने गर्भधारण के दौरान न तो अपनी आर्थिक आवश्यकताओं को पूरा कर पाती हैं और न ही अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी आवश्यकताओं को पूरा कर पाती हैं। चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत कम है। वर्तमान हालात को देखते हुए, केंद्रीय सरकार ने इस योजना को शुरू किया है। JSY 2024 के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को चिकित्सा और आर्थिक सहायता प्रदान करना है| सरकार इस योजना से माताओं और बच्चों की मृत्यु दरों को कम करेगी। इससे गरीब महिलाएं भी अस्पताल में सुरक्षित डिलीवरी करवा सकती हैं, जिससे बच्चा आपातकाल से बच जाएगा और सुरक्षित रहेगा।

विशेषताएं

  • JSY सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू की गई है, लेकिन इसका मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित राज्यों का विकास करना है: बिहार, उड़ीसा, राजस्थान, झारखंड, मध्य प्रदेश, यूपी, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़ आदि।
  • योजना में पंजीकृत प्रत्येक लाभार्थी के पास जननी सुरक्षा योजना कार्ड और MCH कार्ड होना अनिवार्य है।
  • JSY 2024 एक पूरी तरह से केंद्र प्रायोजित योजना है जो नकद सहायता को एकीकृत करती है।
  • ASHA द्वारा मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में इस योजना को घोषित किया गया है।
  • जो गर्भवती महिलाएं घर पर आशा के चिकित्सक या आंगनवाड़ी की सहायता से बच्चे को जन्म देती हैं । इन उम्मीदवारों को 500 रुपये मिलेंगे।
  • बच्चे की नि:शुल्क डिलीवरी के बाद पांच साल तक जच्चा-बच्चा को टीकाकरण की जानकारी दी जाती है और उनका टीकाकरण नि:शुल्क किया जाता है।
  • जननी सुरक्षा योजना 2024 में पंजीकरण कराने वाली सभी महिलाओं को कम से कम दो प्रसव पूर्व जाँच मुफ्त में दी जाएगी। इसके अलावा, डिलीवरी के बाद की अवधि में आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को भी संबंधित सेवाओं के साथ मदद की जाएगी।

नकद सहायता

  • ग्रामीण क्षेत्र:-
    • Low Performing State में महिला को ₹1400 एवं आशा को ₹600 की राशि प्रदान की जाएगी।
    • High-performing State में महिला को ₹700 एवं आशा को ₹200 की राशि प्रदान की जाएगी।
  • शहरी क्षेत्र:-
    • Low Performing State में महिला को सरकार द्वारा 1000 रुपये और आशा को 200 रुपये दिए जाएंगे|
    • High-performing State में महिला को ₹600 एवं आशा को ₹200 की राशि प्रदान की जाएगी।

JSY की निगरानी

  • इस योजना की निगरानी के लिए मासिक बैठक उप केंद्र स्तर पर होगी।
  • प्रत्येक महा में यह बैठक होगी।
  • महीने के तीसरे शुक्रवार को यह बैठक होगी।
  • यदि शुक्रवार के दिन छुट्टी होती है तो बैठक अगले दिन आयोजित की जाएगी।
  • अगर शुक्रवार छुट्टी होती है तो बैठक अगले दिन होगी।

आशा एवं अन्य स्वास्थ्य सेवकों की भूमिका

  • लाभार्थियों की पहचान और पंजीकृत करना
  • महिलाओं को सभी आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में मदद करना।
  • लाभार्थियों को अंतिम तीन AMC चेकअप में मदद करना
  • गवर्नमेंट हेल्थ सेंटर और एक्रेडिटेड प्राइवेट हेल्थ इंस्टीट्यूट की पहचान करना
  • लाभार्थियों को इंस्टिट्यूशन डिलीवरी करवाने के लिए प्रोत्साहित करना।
  • 14 सप्ताह की आयु तक नवजात शिशु को टीकाकरण देना|
  • बच्चे और मां के जन्म या मृत्यु की जानकारी एएनएम या एमओ को देना
  • मां के स्वास्थ्य पर नजर रखना।
  • परिवार नियोजन को बढ़ावा देना।

पात्रता

  • लो परफॉर्मिंग स्टेट
    • वह सभी महिलाएं जिन का प्रसव सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों या फिर एक्रीडिएटेड प्राइवेट इंस्टिट्यूशन के माध्यम से होता है।
    • योजना के अंतर्गत उन सभी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को कवर किया जाएगा जिन का प्रस्ताव सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या फिर प्राइवेट एक्रीडिएटेड इंस्टिट्यूशन के माध्यम से हुआ है।
  • हाई परफॉर्मिंग स्टेट
    • महिला गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही होनी चाहिए।
    • महिला की आयु 19 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
    • योजना के अंतर्गत उन सभी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को कवर किया जाएगा जिन का प्रस्ताव सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या फिर प्राइवेट एक्रीडिएटेड इंस्टिट्यूशन के माध्यम से हुआ है।

महत्वपूर्ण दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • पते का सबूत
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जननी सुरक्षा कार्ड
  • सरकारी अस्पताल द्वारा जारी डिलीवरी सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • मोबाइल नंबर

जननी सुरक्षा योजना 2024 में आवेदन कैसे करे?

इच्छुक गर्भवती महिलाये Janani Suraksha Yojana 2024 के तहत आवेदन कर वित्तीय सहायता प्राप्त निचे दी गई प्रक्रिया पालन करें:-

  • सबसे पहले Ministry of Health and Family Welfare, Government of India की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं|
  • उसके बाद जननी सुरक्षा योजना की Application Form PDF Download करें।
  • इसके बाद फॉर्म में पूछी गयी जानकारी जैसे महिला का नाम ,गाँव का नाम ,पता, आदि भरनी होगी।
  • अब आवेदन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को अटैच करना होगा|
  • अंत में आवेदन फॉर्म को आंगनवाड़ी या महिला स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जमा करना होगा।

Janani Suraksha Yojana आवेदन की स्थिति कैसे देखें?

  • सबसे पहले जननी सुरक्षा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने होम पेज खुल जाएगा|
  • होम पेज पर आवेदन स्थिति देखे के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा|
  • इस पेज में अपना रेफरेंस नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • आवेदन की स्थिति आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

स्टेट्स/यूनियन टेरिटरीज ऑफिशल कॉन्टैक्ट नंबर कैसे देखें?

  • सबसे पहले जननी सुरक्षा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने होम पेज खुल जाएगा|
  • होम पेज पर कांटेक्ट us के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद स्टेट्स/यूटी ऑफिशियल के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने सभी कांटेक्ट नंबर की सूची आ जाएगी|

अन्य महत्वपूर्ण लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top