Apna Khata Bihar 2021 | Khasra Khatauni Bihar | | Bhulekh Bihar Land Records | Bihar Bhulekh App download
Bhuabhilekh Bihar- बिहार सरकार ने बिहार के लोगों के लिए अपना खाता पोर्टल ऑनलाइन पोर्टल ( biharbhumi.bihar.gov.in ) तैयार किया गया है, जहाँ पर जाकर आप अपने खेतो की जमीन प्लॉट के खसरा, खतौनी की नकल प्रतिलिपि को घर बैठ कर डाऊनलोड कर सकते है। इससे आप भूमि के बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जैसे यानी जमीन का नक्शा,भूमि मालिक का नाम, गाँव के अलावा और भी अन्य जानकारी को देख सकते है।
Post About | Bhuabhilekh Bihar |
Applies | On All Districts |
Department | Revenue and Land Reforms Department |
Year | 2021 |
Official Website | Click Here |
Table of Contents
भूलेख का सीधा मतलब है जमीन का ब्योरा या रिकॉर्ड रखना। इस वेबसाइट के माध्यम से आप लोग घर बैठे – बैठे ही अपनी जरुरी सुविधाएं जैसे भूमि या खाता (Bihar Bhulekh), खसरा नक्शा, खतौनी, जमाबंदी नक़ल के बारे में ऑनलाइन विवरण प्राप्त कर सकते हो। इस वेबसाइट से ये भी पता लगाया जा सकता है कि किस व्यक्ति के नाम पर कौन सा खाता नंबर हैं? किस भूमि का मालिक कौन हैं? या जमीन उस मालिक नाम पर हैं या नहीं?
बिहार भूलेख खसरा खतौनी के लाभ /Apna khata Bihar benefits
- बिहार भूलेख खसरा खतौनी की मदद से अपनी भूमि की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
- ऑनलाइन होने से आप की समय की बचत होगी।
- इस सुविधा का लाभ कहीं से भी ले सकते हैं।
- बिहार के लोगों को जमींन के बारे में जानकारी के लिए पटवारी के पास नहीं जाना पड़ेगा।।
- बिहार भूलेख खसरा खतौनी योजना से कालाबाजारी में कमी आएगी।
- भूलेख खसरा खतौनी से लोग अपना खाता नंबर डालकर भूमि का सारा विवरण ले सकेंगे।
Bhuabhilekh Bihar खसरा खतौनी | मैप नकल ऑनलाइन कैसे देखें?
यहाँ हम आपको बताएँगे कि आप कैसे अपने स्मार्ट फ़ोन या कंप्यूटर से भूलेख या खाता खतौनी कि नक़ल डाउनलोड कर सकते हैं
ऑनलाइन जमीन का रिकॉर्ड जानने के लिए बिहार सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की है।
- बिहार भूलेख खाता देखने के लिए सबसे पहले बिहार सरकार के ऑनलाइन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा- बिहार भूलेख खाता पोर्टल।
- दायें तरफ में मौजूद “ऑनलाइन दाखिल खारिज एवं अपनी जमाबंदी देखें” विकल्प पर क्लिक करे।
- इसके बाद 1 पेज खुलेगा जहाँ आप आसानी से ऑनलाइन दाखिल खारिज रिपोर्ट देख सकते है।
- इसके बाद आप जो भी इनफार्मेशन देखना चाहते है उसका बायें ओर के ऑप्शन्स में से चुनाव करे।
- नकल, जमाबंदी, खसरा, भू नक्शा देखने के लिए ऑप्शन्स पर क्लिक करे।
- इसके बाद जिले का नक्शा दिखाई देगा, उसमे से आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
- फिर आपको इसमें से अपने ‘अचल’ का चयन करना होगा।
- अब आप जिस वेब पेज पर पहुंचोगे वहाँ बाए तरफ में आपको उस अचल के अंदर आने वाले मौजों की लिस्ट दिखाई देगी।
- इसमें से आपको अपने मौजे का चयन करना होगा।
- तद्पश्चात, आपको मौज़ा के समस्त खातो को देखें। आप या तो खाता संख्या से या फिर खाताधारी के नाम से विवरण देख सकते है। अंत में “खाता खोजें” बटन पर क्लिक करे।
- अगले पेज पर आपके सामने आपके खाते का पूरा विवरण आ जायेगा।
- अब आप जिस खाते की जानकारी चाहते है, उसके सामने अधिकार अभिलेख देखे पर क्लिक करें। इसके साथ ही अगर आप चाहे तो Bihar Land Mutation Online का प्रिंट-आउट भी ले सकते है।
आवेदन करने की प्रक्रिया के लिए यहाँ क्लिक करे – आवेदन प्रक्रिया
बिहार भू-नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें? /Bhuabhilekh Bihar Map
- आपको सबसे पहले भू नक्शा बिहार आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको अपने जिले, उप जिले, सर्किल तथा मोज़े का चयन करना होगा।
- चयन करने के बाद आप खसरा नंबर, रैयत का नाम, पिता के नाम की जानकारी के साथ भू नक्शा की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
बिहार अपना खाता(Bihar bhulekh) हेल्पलाइन नंबर
कार्यालय का पता: – प्रमुख सचिव, राजस्व और भूमि सुधार विभाग, पुराना सचिवालय, बेली रोड, (800-005) पटना
टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: – 1800-345-6215
आधिकारिक ईमेल आईडी: – [email protected]
इस योजना के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर (FAQ)
बिहार भूलेख खसरा खतौनी | मैप नकल कैसे देखे?
आप ऊपर बताए गए चरणों का पालन कर आसानी से बिहार भूमि रिकार्ड की ऑनलाइन देख सकते है। पूरी जानकारी जानने के लिए लेख को पढ़ें।
बिहार जमाबंदी नकल क्या है?
इसके माध्यम से आपको भूमि के मालिक तथा भूमि की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त होती है।
बिहार खसरा खतौनी के लाभ क्या है?
किसान क्रेडिट कार्ड के लिए जरुरी
रजिस्ट्री के लिए
किसानो से जुडी सरकारी योजनाओं में
मालिकाना हक का सबूत होता है।
बिहार भू-नक्शा की आवश्यकता क्या है?
भू नक्शा भूलेख मैप के द्वारा भूमि के असली मालिक की जानकारी तथा जमाबंदी नकल ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है।
बिहार राशन कार्ड सूची २०२० की जानकारी के लिए क्लिक करे।
बिहार कुशल युवा प्रोग्राम की जानकारी के लिए क्लिक करे।
हमारी इस वेबसाइट का उद्देश्य आप तक सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओ की जानकारी पहुँचाना है।
अगर आपको ये जानकारी सही लगे तो दूसरो के साथ भी साँझा कीजिये।
कोई त्रुटि हो तो हमे जरूर बताए।