हरियाणा जमाबंदी नकल, भूलेख खसरा खतौनी Online 2024 : jamabandi.nic.in

हरियाणा जमाबंदी नकल | Nakal Jamabandi Haryana| Bhulekh Haryana | भूलेख हरियाणा | Nakal Jamabandi Haryana record | भू-नक्शा हरियाणा | Jamin ki Fard Haryana online| Bhu Naksha Haryana

Jamabandi Haryana/bhu naksha haryana : हरियाणा सरकार ने हरियाणा के लोगों को डिजिटल बनाने के लिए “हरियाणा अपना खाता (apna khata)” नाम से एक नई वेबसाइट शुरू की है। लोगो के खेत की संपूर्ण जानकारी अब ऑनलाइन मिलेगी। इस वेबसाइट के माध्यम से आप लोग घर बैठे – बैठे ही अपनी जरुरी सुविधाएं जैसे भूमि या खाता (Land Record), खसरा नक्शा, खतौनी, Jamabandi नक़ल के बारे में ऑनलाइन विवरण प्राप्त कर सकते हो। इस वेबसाइट से ये भी पता लगाया जा सकता है कि किस व्यक्ति के नाम पर कौन सा खाता नंबर हैं। किस भूमि का मालिक कौन हैं। या जमीन उस मालिक नाम पर हैं या नहीं।

हरियाणा जमाबंदी नकल
हरियाणा जमाबंदी नकल

हरियाणा जमाबंदी नकल, भूलेख खसरा खतौनी 

हरियाणा के सभी नागरिकों को यह जानकर बहुत खुशी होगी, कि हरियाणा सरकार द्वारा आपके जमीनों से सम्बंधित सभी प्रकार के रिकॉडों को ऑनलाइन कर दिया गया है। इसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की गयी है। सरकार का उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों को उनकी जमीनों से सम्बंधित भूमि अभिलेखों ,खसरा खतौनी ,जमाबंदी की नक़ल आदि की जानकारी ऑनलाइन प्रदान करना है। हरियाणा अपना खाता” का मुख्य उद्देश्य लोगों को ऑनलाइन भूमि का सारा ब्योरा प्रदान करना है। इस वेबसाइट से आम लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।लोगों को पटवारी के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगें।

Jamabandi Haryana – हरियाणा अपना खाता के लाभ

  • Nakal Jamabandi Haryana की मदद से अपनी भूमि की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन होने से आप की समय की बचत होगी।
  • इस सुविधा का लाभ कहीं से भी ले सकते हैं।
  • लोगों को जमींन के बारे में जानकारी के लिए पटवार खाने के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
  • अपना खाता योजना से कालाबाजारी में कमी आएगी।
  • हरियाणा अपना खाता से लोग अपना खाता नंबर डालकर भूमि का सारा विवरण ले सकेंगे।

हरियाणा जमाबंदी, भूलेख से सम्बंधित भूमि रिकॉर्ड व दस्तावेज के प्रकार

हरियाणा जमाबंदी, भूलेख से सम्बंधित भूमि रिकॉर्ड व दस्तावेजों के प्रकार निम्नलिखित है।

  • जमाबंदी;- भूलेख से सम्बंधित रिकॉर्ड ऑफ राइट का एक भाग जमाबंदी भी है। जमाबंदी के अंतर्गत जमीन से जुड़े अधिकारों का स्वामित्व तथा खेती से सम्बंधित अपटूडेट राइट्स ऑफ लैंड से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी होती है।
  • म्यूटेशन रजिस्टर:- ज़मीन के स्वामित्व में बदलाव को म्यूटेशन कहतें है। जिसमे खेवत, जमाबंदी से सम्बंधित जानकारी होती है। उसे म्यूटेशन रजिस्टर कहते है।
  • खसरा गिरदावरी:-यह एक प्रकार का रजिस्टर होता है, जिसमे फसल से सम्बंधित निरिक्षण की जानकारी होती है। इस रजिस्टर में अक्टूबर और मार्च महीने में पटवारी द्वारा की गयी, खेत की कटाई का निरीक्षण की जानकारी होती है। इस रजिस्टर में खेती से सम्बंधित मिट्टी के वर्गीकरण, फसल तथा खेती और खेती करने वाले की क्षमता से संबंधित तथ्यों की जानकारी होती है।
  • शाजरा नसब:- इसमें स्वामित्व अधिकारों के उत्तराधिकारी से सम्बंधित जानकारी होती है। जो समय अनुसार स्वामित्व से जुड़े बदलाव के आधार पर होती है।
  • लाथा:- यह एक प्रकार की शजरा प्रति होती है, जिसमे सर्वेक्षण संख्या और एक क्षेत्र के आयाम सम्बन्धी जानकारी दर्ज होती है। इसे पटवारी द्वारा लट्ठा नामक कपड़े पर रखा जाता है।
  • रोजानामचा :- इसमें पटवारी द्वारा समय-समय पर होने वाली दैनिक घटनाओं की कार्यकारी निर्देशों की जानकारी होती है।
  • लाल किताब:– इस किताब में खेती से सम्बंधित फसलों की जानकारी, मिटटी के प्रकार व वर्गीकरण तथा भूमि के रिकॉर्ड जैसे -भूमि का उपयोग, भूमि का स्थानांतरण आदि होते है। गांव में खेती के लिए सिंचाई से सम्बंधित साधन दर्ज होते है। 
  • रेनफॉल रजिस्टर:- यह एक प्रकार का रजिस्टर है, जिसमे किसी क्षेत्र में वर्षा से संबंधित पैटर्न की सभी प्रकार की जानकरी होती है।
  • करंट प्राइस रजिस्टर:- यह खाद्य पदार्थों की मौजूदा कीमतों पर आधारित रजिस्टर होता है।
  • शाजरआ किश्तवाड़:- यह खसरा नंबर पर आधारित गांव के खेतों का मैप होता है।
  • मुंतखीब असमिविर:- इसमें किसी व्यक्ति के द्वारा अपने खेतों को किराये पर दिए जाने की जानकारी होती है। इसमें किराए की राशि तथा खेतों का सभी प्रकार का विवरण होता है।

Click Here For:- हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट : Ration Card Application

हरियाणा जमाबंदी नकल ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

हरियाणा अपना खाता

  • भूलेख हरियाणा- bhu naksha haryana की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपको ऊपर दिख रहे Jamabandi में से Jamabandi Nakal के लिंक पर क्लिक करना होगा या फिर direct यहाँ क्लिक करे – Jamabandi Nakal

bhulekh-haryana-jamabandi-nakal1

  • जमाबंदी नक़ल के लिंक पर क्लिक करने के बाद एक पेज खुलेगा जिसमें आपको सबसे पहले उस विकल्प का चयन करना होगा जिसके माध्यम से आप भूलेख हरियाणा तथा हरियाणा जमाबंदी नक़ल ऑनलाइन देखना चाहते है जैसे की –
    • Owner Name
    • Khewat
    • Khasra/Survey No.
    • Date of Mutation
  • जिसके बाद आपको नीचे दिए गए सभी विकल्पों का सही से चयन करना होगा जो कुछ इस प्रकार है –
    • District
    • Tehsil/ Sub-Tehsil
    • Village
    • Jamabandi Year

bhulekh-haryana-jamabandi-nakal

  • इन सभी विकल्पों का सही से चयन करने के बाद आपके सामने नीचे Owner List खुल जाएगी जिसमें से आपको अपने नाम का चयन करना होगा।

bhulekh-haryana-jamabandi-nakal

  • लिस्ट में अपना नाम सेलेक्ट करने के बाद नीचे Khewat, Khatauni नंबर दिखाई देगा। यहाँ सबसे पहले Nakal का विकल्प मिलेगा। अपना जमाबंदी नक़ल देखने के लिए इसी विकल्प को सेलेक्ट करे।

bhulekh-haryana-jamabandi-nakal

  • फिर आप भूलेख हरियाणा को ऑनलाइन देख सकते है तथा उसे डाउनलोड भी कर सकते है।

bhulekh-haryana-jamabandi-nakal

हरियाणा भू मानचित्र (bhu naksha haryana) जिलेवार ऑनलाइन लिस्ट

आप निम्नलिखित जिलों से संबंधित भूमि का नक्शा ऑनलाइन देख या प्राप्त कर सकते हैं।

अम्बाला – Ambala कुरुक्षेत्र –  Kurukshetra
भिवानी – Bhiwani महेंद्रगढ़ – Mahendragarh
दादरी – Charkhi Dadri नूहं – Nuh
फरीदाबाद – Faridabad पलवल – Palwal
फतेहाबाद – Fatehabad पंचकुला – Panchkula
गुरुग्राम – Gurugram पानीपत – Panipat
हिसार – Hisar रेवाड़ी – Rewari
झज्जर – Jhajjar रोहतक – Rohtak
जींद – Jind सिरसा – Sirsa
कैथल – Kaithal सोनीपत – Sonipat
करनाल – Karnal यमुनानगर – Yamunanagar
हरियाणा खसरा खतौनी नंबर में ऑनलाइन कैसे देखें?
  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होना।
  • होम पेज खुलने पर आपको Query के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको अपनी सुविधा अनुसार विकल का चुनाव करना होगा।
    अगर आपको owner से सम्बंधित जानकारी चाहिए, तो owner के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • नया पेज खुलने पर आपको अपना डिस्ट्रिक्ट ,तहसील ,विलेज आदि का चयन करना होगा।
  • अब नए पेज पर आपको Select Owner Type के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपनी सुविधा अनुसार मालिक प्रकार का चयन करना होगा।
  • अब आप अपने खेत संख्या ,खतौनी नंबर , और हिंसा संख्या प्राप्त हो जायेगा।
Deed registration की चेक लिस्ट कैसे देखें ?
  • सबसे पहले आपको हरियाणा जमाबंदी से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज खुलने पर आपको संपत्ति पंजीकरण के विकल्प का चुनाव करना होगा।
  • अब नए पेज पर आपको चेकलिस्ट फॉर डीड रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा
  • अब आपको डीड रजिस्ट्रेशन की चेकलिस्ट प्राप्त हो जाएगी।
  • अब आपको आसानी से संपत्ति पंजीकरण से सम्बंधित चीजों की आवश्यकता की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
Property Tax कैसे पता करें?
  • आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर Urban Property के ऑप्शन का चुनाव करना होगा।
    नया पेज खुलने पर आपको Property Tax के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको एक फॉर्म प्राप्त होगा, जिसमे पूछी गयी सभी प्रकार की जानकरी को सही से भरकर सबमिट कर देनी है।
  • अब आपको प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

 

NOTE- हमारी इस वेबसाइट का उद्देश्य आप तक सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओ की जानकारी पहुँचाना है। अगर आपको ये जानकारी सही लगे तो दूसरो के साथ भी साँझा कीजिये। कोई त्रुटि हो तो हमे जरूर बताए।

हरियाणा भूलेख के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर (FAQ)

हरियाणा जमाबंदी नकल क्या है?

इसके माध्यम से आपको भूमि के मालिक तथा भूमि की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त होती है।

हरियाणा खसरा खतौनी के लाभ क्या है?

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए जरुरी रजिस्ट्री के लिए, किसानो से जुडी सरकारी योजनाओं में, मालिकाना हक का सबूत होता है।

अपना खाता हरियाणा / भूलेख खसरा खतौनी कैसे देखें?

हरियाणा भूलेख खाता देखने के लिए सबसे पहले हरियाणा सरकार के ऑनलाइन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा- हरियाणा जमाबंदी पोर्टल। पूरी जानकारी जानने के लिए लेख को पढ़ें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top