abc.gov.in student | create abc id | abc digilocker | abc id card digilocker | abc card download | abc id card download | abc id download | abc id card login | digilocker abc id login
ABC ID Card:-
भारत सरकार ने देश की शिक्षा में वृद्धि की है और समय के साथ-साथ शिक्षा में बदलाव किया है। इसी से केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति बनाई है। इससे शिक्षा का स्तर और गुणवत्ता दोनों बढ़ेंगे। Academic Bank of Credit नई शिक्षा नीति का हिस्सा है। इसका नाम ABC ID Card है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने सभी विद्यार्थियों को एबीसी आईडी कार्ड बनाना अनिवार्य कर दिया है। यह एक छात्र को सीखने के दौरान मिलने वाले क्रेडिट का भंडार है। ABC ID Card में छात्रों द्वारा किसी भी शिक्षण संस्थान में पढ़ाई का विवरण होता है। इसका उपयोग विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के दौरान कई तरह से कर सकते हैं। आप घर बैठे इस कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम एबीसी आईडी कार्ड से जुड़ी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। यदि आप ABC ID Card के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल अंत तक पढ़ें|
ABC ID Card 2023
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने ABC ID Card को लागू किया है। Academic Bank Of Credit Card इसका पूरा नाम है। इस कार्ड का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शैक्षणिक गतिविधियों तक आसानी से और स्वतंत्र रूप से पहुंच प्रदान करना है। यह स्टोर हाउस डिजिटल है। जिसमें छात्रों द्वारा किसी भी संस्थान में दी गई पढ़ाई, उनके प्रदर्शन और सबसे महत्वपूर्ण रूप से छात्रों द्वारा प्राप्त क्रेडिट का विवरण होता है। यह एक विशेष पहचान संख्या है जो बारह अंकों की होती है। स्कूल एबीसी आईडी कार्ड नंबर के माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षणिक क्रेडिट डेटा प्राप्त कर सकते हैं।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति(National Education Policy) 2020 के अनुसार, उच्च शिक्षा संस्थानों में ABC ID Card Registration अनिवार्य है, जिससे छात्रों को एक कार्यक्रम से दूसरे कार्यक्रम तक क्रेडिट ट्रांसफर तंत्र की सुविधा मिलेगी। ABC पंजीकृत संस्थाओं से मिली राशि छात्रों के खाते में डाल देगा। एबीसी आईडी कार्ड को केवल संस्थाओं से ही साझा किया जा सकता है।
लेख का विषय | ABC ID Card |
संबंधित मंत्रालय | केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार |
लाभार्थी | देश के विद्यार्थी |
आधिकारिक वेबसाइट | abc.gov.in |
ABC ID Card के लाभ
2020 की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार, एबीसी कार्ड से छात्रों को कई लाभ मिलेंगे।
- ABC ID Card का लाभ उन छात्रों को प्राप्त होगा जो बीच में पढ़ाई छोड़ देते हैं।
- Academic Bank Of Credit एक कमर्शियल बैंक की तरह कार्य करता है जिसके ग्राहक विद्यार्थी होते हैं।
- जब भी एडमिशन फॉर्म या परीक्षा फॉर्म भरना होता है तो छात्रों से एबीसी आईडी कार्ड की मांग की जाएगी|
- एबीसी कार्ड के तहत छात्रों को उनकी सुविधा अनुसार पढ़ाई पूरी करने पर छूट दी जाएगी|
- छात्राओं को इस कार्ड के माध्यम से संबंधित संस्थान द्वारा उनके पाठ्यक्रम के लिए क्रेडिट प्रदान किया जाएगा|
- जिन विद्यार्थियों को एबीसी खाता है उन्हें पढ़ाई छोड़ने के बाद फिर से पढ़ाई शुरू करने का अवसर मिलेगा|
- यह कार्ड छात्रों के लिए एकाधिक प्रवेश और एकाधिक निकास की अनुमति देगा|
- इस कार्ड में स्टोर क्रेडिट की अधिकतम सेल्फ लाइफ 7 वर्ष की होती है। 7 साल पूरे होने के बाद इसका फायदा नहीं मिलेगा|
- केवल अधिकृत संस्थान द्वारा प्रस्तुत किए गए एबीसी कार्ड द्वारा भंडारा सत्यापन के लिए स्वीकार किए जाते हैं।
एबीसी आईडी कार्ड कौन बनवा सकता है?
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, पंजीकृत उच्च शिक्षा संस्थानों से कौशल पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने के इच्छुक सभी विद्यार्थी एबीसी कार्ड या व्यावसायिक डिग्री, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर डिप्लोमा या प्रमाण पत्र कार्यक्रम की पेशकश कर सकते हैं। इसके लिए छात्र आसानी से एबीसी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। छात्रों को एबीसी कार्ड बनवाने के बाद ही पढ़ाई के दौरान लाभ मिलेगा।
ABC ID Card Registration कैसे करें?
एबीसी कार्ड बनवाने के लिए निचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:-
- सबसे पहले Academic Bank Of Credit के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर My Account के ऑप्शन पर क्लिक कर Students के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने Digilocker की आधिकारिक वेबसाइट खुल जाएगी।
- जिन विद्यार्थियों का डिजिलॉकर पर पहले से अकाउंट है तो उन्हें Sign In के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- यदि किसी विद्यार्थी का पहले से अकाउंट नहीं है तो उनको Sign Up के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर Generate OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अपना नाम, जन्मतिथि, लिंग, यूजरनेम, पिन और कंफर्म पिन भरना होगा।
- सभी जानकारी भरने के बाद Verify के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद होम पेज पर जाकर स्टूडेंट लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
- डिजिलॉकर पर लॉगिन करने के बाद ABC ID के ऑप्शन क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा|
- यहाँ पर Academy Year, Institute Type, Institute Name, Identity Type, Identity Value एवं पूछी गई सभी जानकारी को भरना होगा।
- इसके बाद Get Document के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह आपका एबीसी कार्ड बन जाएगा। अब आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
हमारी साइट पर अन्य महत्वपूर्ण लेख
- National Apprenticeship Training Scheme & NATS 2023: राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना
- NSP Login National Scholarship Portal- 2023
- राष्ट्रीय शिक्षुता संवर्धन योजना 2023: NAPS Online, National Apprenticeship Promotion, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म
- New Education Policy | नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020-2021
FAQs:- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर
Academic Bank Of Credit एक virtual store है। जिसमें हर विद्यार्थी का डेटा रिकॉर्ड है। यह विद्यार्थी के बारे में जानने के लिए एक ऑथेंटिक रेफरेंस है। छात्र इस कार्ड का उपयोग करके 7 साल के अंदर फिर से पढ़ाई शुरू कर सकते हैं।
एबीसी आईडी कार्ड का लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा।
ABC ID Card Official Website=> www.abc.gov.in