Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana (PMMVY) 2023: ऑनलाइन आवेदन, गर्भावस्था सहायता योजना

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना | Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana | प्रधान मंत्री मातृ वंदना आवेदन फॉर्म | मातृ वंदना योजना फॉर्म ऑनलाइन | गर्भवती सहायता योजना | PM Matritva Vandana Yojana

केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा समय-समय पर गर्भवती महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओ की शुरुआत की जाती है। Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana केंद्र सरकार द्वारा संचालित मातृत्व लाभ कार्यक्रम है। इस योजना के तहत लाभार्थी को 5000 रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको गर्भवती सहायता योजना की जानकारी प्रदान कर रहे है। Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी के लिए हमारे साथ अंत तक बने रहे।

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2023

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana (PMMVY)

मातृत्व वंदना योजना आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग की गर्भवती महिलाओं के लाभ के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई है। इस योजना के तहत, सरकार लाभार्थी को 3 किश्तों में 5000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी की आयु 19 वर्ष और उससे अधिक होनी चाहिए। और लाभार्थी के पास बैंक खाता होना चाहिए क्योंकि वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ गर्भवती महिला को पहले जीवित बच्चे को जन्म देने के बाद ही दिया जाएगा।

सरकार ने ऑफ़लाइन और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दोनों की सुविधा प्रदान की है। अगर कोई भी इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहता है तो आप www.Pmmvy-cas.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। और यदि आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको अपने नजदीकी आगनवाड़ी केंद्र और स्वास्थ्य केंद्र पर जाना होगा।

Pradhan Mantri Matritva Vadndana Yojana Highlights
योजना प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना
किसने शुरू किया केंद्र सरकार
विभाग महिला एवं बाल विकास
लाभार्थी गर्भवती महिला
लाभ 5000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइट Click Here

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2023 की किश्ते

गर्भवती सहायता योजना के तहत, 3 किस्तों में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

  1. गर्भवती महिला को आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य केंद्र में पंजीकृत करने के बाद लाभार्थी गर्भवती को पहली किस्त के 1000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी।
  2. 6 महीने की गर्भावस्था और प्रयोगशाला परीक्षण के बाद 2000 रुपये की दूसरी किस्त लाभार्थी को दी जाएगी।
  3. बच्चे को टीकाकरण के बाद 2000 रुपये की तीसरी किस्त दी जाएगी।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का उद्देश्य

  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
  • इस योजना के तहत, सरकार गर्भवती महिलाओं को 5000 रुपये की वित्तीय सहायता और चिकित्सा सुविधा प्रदान करेगी।
  • बच्चों की मृत्यु दर कम करना है।
  • महिलाओं और उनके बच्चों को कुपोषित से बचाने के लिए उन्हें उचित आहार उपलब्ध कराया जाएगा।

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana की लाभ और विशेषताएं

  • आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग की गर्भवती महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana के तहत मृत्यु दर में भी कमी आएगी।
  • इस योजना के माध्यम से, गर्भवती महिला गर्भावस्था के समय की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम होगी और जन्म के बाद बच्चे को अच्छी तरह से पालने करने में सक्षम होगी।
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ गर्भवती महिला को पहले जीवित बच्चे को जन्म देने के बाद ही दिया जाएगा।
  • वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ सरकारी नौकरी करने वाली महिलाये नहीं उठा सकती है |
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए, बच्चे का जन्म सरकारी अस्पताल में होना चाहिए और सरकारी अस्पतालों द्वारा जारी किए गए फॉर्म के साथ MCP कार्ड देना आवश्यक है।
  • यदि दुर्भाग्य से, नवजात शिशु जन्म के 6 महीने के भीतर मर जाता है, तो आप इस योजना के लाभ का दावा कर सकते हैं।

पात्रता मापदंड

Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana (PMMVY) के आवेदन करते समय आवेदक को निम्नलिखित पात्रता मानदंड पूरा किया जाना अनिवार्य है:

  • लाभार्थी की आयु 19 वर्ष और उससे अधिक होनी चाहिए।
  • देश की सभी गर्भवती महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
  • इस योजना के तहत, उन महिलाओं को भी जो 1 जनवरी, 2017 को या उसके बाद गर्भवती हो जाती हैं।

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana के आवश्यक दस्तावेज

Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana (PMMVY) के आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:

  • राशन कार्ड।
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र।
  • माता पिता दोनों का आधार कार्ड।
  • बैंक खाते की पासबुक।
  • माता पिता दोनों का पहचान पत्र।

बेनेफिशरी लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • होम पेज पर आपको Beneficiary Login का एक विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • फिर New Register User पर क्लिक करें।
  • अब पंजीकरण फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरें।
  • और Register पर क्लिक करें।

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana(PMMVY) के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, आपको नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा।

  • होम पेज पर आपको Beneficiary Login का एक विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • फिर अपना Email Id, Password, Captcha code डालें और Log In पर क्लिक करें।
  • LogIn करने के बाद, एक नया पेज ओपन होगा।
  • आपको एक New Beneficiary विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब आपको निम्नलिखित विवरण दर्ज करना होगा।
  1. पंजीकरण की तारीख।
  2. आधार कार्ड।
  3. बैंक विवरण।
  4. निवास का पता।
  5. मोबाइल नंबर, आदि।
  • फिर घोषणा का चयन करें और Verify पर क्लिक करें।
  • फिर घोषणा का चयन करें और सत्यापन पर क्लिक करें।

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana(PMMVY) के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के ऑफलाइन आवेदन करने के लिए, आपको नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana  के आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा, आवेदन पत्र का लिंक नीचे दिया गया है।
PMMVY Application Forms Link
Form1 (For registration and claim 1st instlallment) Click Here
Form 1B (To claim 2nd installment) Click Here
Form 1C (To claim 3rd installment) Click Here
  • फिर फॉर्म 1  का प्रिंट निकाले।
  • अब आवेदन पत्र में पूछी गई सभी प्रकार की जानकरी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • आवेदन पत्र  भरकर तथा  सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ संलग्न करने होंगे।
  • अब आवेदन पत्र  के लिए पहला फॉर्म आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य केंद्र में जमा करना होगा।
  • इसके बाद आपको आंगनवाड़ी तथा निकट स्वास्थ्य केंद्र में जाकर नियमित समय समय पर दूसरा फॉर्म ,तीसरा फॉर्म  भरकर वही जमा कर दीजिये |
  • सत्यापन के बाद और भरी गई सभी जानकारी सही पाए जाने के बाद, आपको योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

लाभार्थी विवरण की जांच कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको Beneficiary Login का एक विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • फिर अपना Email Id, Password, Captcha code डालें और Log In पर क्लिक करें।
  • LogIn करने के बाद, एक नया पेज ओपन होगा।
  • आपको एक Beneficiary Details विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब आवश्यक जानकारी आपकी स्क्रीन पर होगी।

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana फॉर्म प्रिंट करने की प्रक्रिया?

  • सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको Download PMMVY FORMS का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर Form1A, Form1B, form1C
  • अब आपको फॉर्म पर क्लिक करना है।
  • फॉर्म पर क्लिक करने के बाद एक पीडीएफ फाइल खुलकर आ जाएगा।
  • आप इसे डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं।
Note: आपको हमारे द्वारा दी गई Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana(PMMVY) की जानकारी कैसी लगी, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं और आप इस लेख से संबंधित कोई भी सवाल कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। किसी भी अन्य योजना के अधिक विवरण के लिए yojanasarkari.in पर हमारे साथ जुड़े रहें, धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top