Bhulekh Jharkhand | apna khata नक़ल कैसे डाउनलोड करें

Bhulekh Jharkhand- झारखंड सरकार ने झारखंड के लोगों को डिजिटल बनाने के लिए “झारखंड अपना खाता (apna khata)” नाम से एक नई वेबसाइट शुरू की है। लोगो के खेत की संपूर्ण जानकारी अब ऑनलाइन मिलेगी। इसे ई-भूमि (e-bhumi) पोर्टल के नाम से भी जाना जाता है।

इस वेबसाइट के माध्यम से आप लोग घर बैठे – बैठे ही अपनी जरुरी सुविधाएं जैसे भूमि या खाता (Land Record), खसरा नक्शा, खतौनी, जमाबंदी नक़ल के बारे में ऑनलाइन विवरण प्राप्त कर सकते हो। इस वेबसाइट से ये भी पता लगाया जा सकता है कि किस व्यक्ति के नाम पर कौन सा खाता नंबर हैं। किस भूमि का मालिक कौन हैं। या जमीन उस मालिक नाम पर हैं या नहीं।

Bhulekh Jharkhand
Bhulekh Jharkhand

भूलेख झारखण्ड के उद्देश्य

  • “झारखंड अपना खाता” का मुख्य उद्देश्य लोगों को ऑनलाइन भूमि का सारा ब्योरा प्रदान करना है।
  • इस वेबसाइट से आम लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
  • और लोगों को पटवारी के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगें।

भूलेख झारखण्ड के लाभ 

  • झारखंड अपना खाता की मदद से अपनी भूमि की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन होने से आप की समय की बचत होगी।
  • इस सुविधा का लाभ कहीं से भी ले सकते हैं।
  • लोगों को जमींन के बारे में जानकारी के लिए पटवार खाने के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
  • अपना खाता योजना से कालाबाजारी में कमी आएगी।
  • ऐसी ही ऑनलाइन सुविधा उत्तर प्रदेश में यूपी भूलेख पोर्टल के माध्यम से दी जाती है।
  • झारखंड अपना खाता से लोग अपना खाता नंबर डालकर भूमि का सारा विवरण ले सकेंगे।

Bhulekh Jharkhand अपना खाता पोर्टल से ऑनलाइन जमाबंदी नक़ल कैसे डाउनलोड करें?

  • अपना खाता देखने के लिए सबसे पहले अपना खाता पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा – अपना खाता पोर्टल
झारखंड अपना खाता
  • अब आपको अपना खाता देखना है तो वेबसाइट के होमपेज पर बाएं ओर ‘अपना खाता’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई गए नक़्शे में से अपने जिले पर क्लिक करना होगा।
झारखंड अपना खाता
  • जिले पर क्लिक करने के बाद आपके सामने ब्लॉक का नक्शा खुलेगा जिसमें से आपको अपना ब्लॉक को चुनना होगा।
block-map-jharkhand
  • ब्लॉक के नाम का चयन करने के बाद आपके सामने 1 पेज खुलेगा जिसमे आपको ‘हल्का‘ और ‘किसान जमीन’ के नाम का चयन करना होगा।
description-apna-khata-jharkhnd
  • फिर आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे खसरा नंबर ,खाता नंबर आदि भरनी होगी।
  • झारखंड भूमि की जानकारी प्राप्त करने के लिए आपके सामने कुछ विकल्प दिखाई देंगे जिसकी मदद से आप कर सकते है जैसे की –
    • मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखें
    • मौजा के समस्त खातों को खसरा संख्या के अनुसार देखें
    • खाता संख्या से देखें:
    • खाताधारी के नाम से देखें
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको ‘खाता खोजे’ के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात् आपको अपनी ज़मीन से जुडी सभी जानकरी प्राप्त हो जाएगी।
  • फिर आप अपना खाता विवरण का प्रिंट आउट निकल कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख ले।

Bhulekh Jharkhand/अपना खाता पोर्टल से भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखे?

bhunaksha-jharkhand
  • होम पेज पर आपको भू नक्शा फॉर्म दिखाई देगा जहाँ आपको जिला, सर्किल, हल्का और मौजे की जानकारी उपलब्ध करानी होगी।
  • इसके बाद आप भू नक्शा का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख ले।

NOTE- हमारी इस वेबसाइट का उद्देश्य आप तक सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओ की जानकारी पहुँचाना है।अगर आपको ये जानकारी सही लगे तो दूसरो के साथ भी साँझा कीजिये। कोई त्रुटि हो तो हमे जरूर बताए।

योजना से सम्बंधित महत्वपूर्ण FAQ 

अपना खाता झारखंड के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर (FAQ)

झारखंड जमाबंदी नकल क्या है?

इसके माध्यम से आपको भूमि के मालिक तथा भूमि की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त होती है।


झारखंड भूलेख खसरा खतौनी | मैप नकल कैसे देखे?

आप ऊपर बताए गए चरणों का पालन कर आसानी से झारखंड भूमि रिकार्ड की ऑनलाइन देख सकते है। पूरी जानकारी जानने के लिए लेख को पढ़ें।


झारखंड खसरा खतौनी के लाभ क्या है?

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए जरुरी
रजिस्ट्री के लिए,
किसानो से जुडी सरकारी योजनाओं में,
मालिकाना हक का सबूत होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top